{"_id":"6a7639f453e651f1fa0b0499","slug":"chief-minister-sports-incentive-scholarship-scheme-launched-in-gadarpur-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-145424-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गदरपुर में मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गदरपुर में मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
Sat, 08 Aug 2026 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के तहत विकासखंड गदरपुर में शुक्रवार को 14 से 23 आयु वर्ग में बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ सकैनिया स्टेडियम में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन गदरपुर विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने किया।
विधायक अरविंद पांडेय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं में कुल 53 बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ब्लॉक खेल समन्वयक नूर आलम ने बताया कि आठ अगस्त को 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के बालक खिलाड़ियों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि सुबह आठ से दस बजे तक पंजीकरण किया जाएगा जबकि सुबह 10 बजे से खेल स्पर्धाओं का शुभारंभ होगा। उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों से आवेदन पत्र के साथ जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, स्थायी निवास प्रमाणपत्र, बैंक पासबुक की प्रति एवं पासपोर्ट आकार का फोटो साथ लाने की अपील की।
कार्यक्रम में मिनती विश्वास, बृजेश दुबे, नरेश शास्त्री, अशोक चौहान, राजकुमार शर्मा, धर्मवीर सिंह, परमजीत सिंह, उमेश जोशी और शैलेंद्र पांडेय रहे।