फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Chief Conservator's Visit

मुख्य वन संरक्षक ने किया बरहैनी रेंज का भ्रमण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Chief Conservator's Visit
बाजपुर के बरहैनी रेंज में भ्रमण करते मुख्य वन संरक्षक पांडेय। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। मुख्य वन संरक्षक (कुमाऊं परिक्षेत्र) डॉ. विवेक पांडेय ने तराई केंद्रीय वन प्रभाग के बरहैनी रेंज का निरीक्षण किया। इस दौरान पांडेय ने पौधशाला के रखरखाव को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बरहैनी रेंज के प्लॉट संख्या 27 में यूकेलिप्टस क्लोनल, बरहैनी पौधशाला सहित अन्य स्थलों को निरीक्षण किया। बरहैनी रेंजर गौतम के कार्यों पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि अपराध की दृष्टि से बरहैनी रेंज अति संवेदनशील क्षेत्र की श्रेणी में है। इसके मद्देनजर रात्रि गश्ती टीमें सतर्कता के साथ ड्यूटी करें। वहां डीएफओ आरके सिंह, रेंजर रूपनारायण गौतम, वन दरोगा एलडी जोशी, शेर सिंह बोरा, जय प्रकाश यादव, राजेंद्र प्रसाद आर्य, दीपक नेगी, पूरन सिंह हालशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed