फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Chhatarpur railway gate will remain closed from 8 am

Udham Singh Nagar News: छतरपुर में सुबह आठ बजे से रेलवे फाटक रहेगा बंद

Tue, 29 Apr 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 29 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Chhatarpur railway gate will remain closed from 8 am
रुद्रपुर। रेलवे फाटक पर मरम्मत कार्य के चलते रुद्रपुर-छतरपुर रेलवे स्टेशनों के मध्य अशोक लीलेंड कंपनी के समीप दिनेशपुर मोटर मार्ग पर मंगलवार सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक यातायात बाधित रहेगा। फाटक पर पटरियों के अगल-बगल लगी टाइल्स उखड़ने से वाहनों के आवागमन में दिक्कत आ रही थी। इसी को देखते हुए रेलवे ने फाटक पर मरम्मत कार्य किया जाना है।
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त टाइलों के स्थान पर नई टाइल लगाई जाएंगी। पूर्वोत्तर रेलवेे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेल पथ) संतोष कुमार ने बताया कि फाटक पर मरम्मत कार्य की तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने इस संबंध में बीते 24 अप्रैल को एसपी यातायात के साथ ही संबंधित महकमों को सूचना दे दी थी। मंगलवार को दिनेशपुर मार्ग पर वाहनों का संचालन काशीपुर सड़क से किया जाएगा। दिनेशपुर के लिए जिला मुख्यालय से काशीपुर से भूरारानी होते हुए वाहनों का आवागमन होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed