{"_id":"663a720be362c72b8c0c0d34","slug":"cheating-of-rs-286-lakh-in-the-name-of-investment-in-bitcoin-rudrapur-news-c-242-1-rdp1004-110755-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बिटकॉइन में निवेश के नाम पर 2.86 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बिटकॉइन में निवेश के नाम पर 2.86 लाख की ठगी
Tue, 07 May 2024 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 07 May 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
पंतनगर। एक व्यक्ति ने बिटकॉइन में निवेश के नाम पर 2.86 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मेट्रोपोलिस सिटी रुद्रपुर निवासी सुधांशु तिवारी ने साइबर थाने में दी तहरीर में बताया कि बीती 22 और 24 अप्रैल को उसके साथ कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने टेलीग्राम एप के माध्यम से बिटकॉइन में निवेश करने के नाम पर धोखे से दस लाख रुपये जमा करवा लिए। इसमें से सात लाख 14 हजार रुपये उसे वापस मिल गए। धोखेबाजों ने शेष धनराशि यस बैंक और स्टेट बैंक के खातों में होल्ड करवा दी है। उसके साथ कुल दो लाख 86 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। एसएचओ पंतनगर आरएस डांगी ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन