{"_id":"61881aa370b8ae5d3b42cd87","slug":"chchath-pujan-in-khateema-kashipur-news-hld443823768","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने छठ पूजा स्थल ठीक न कराए तो आप कराएगी: बाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने छठ पूजा स्थल ठीक न कराए तो आप कराएगी: बाली
विज्ञापन
खटीमा में छठ पर्व को लेकर संजय रेलवे पार्क में छठ घाट सफाई करते कर्मी।
- फोटो : KHATIMA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठ पूजा की तैयारी में जुटा पूर्वांचली समाज
खटीमा। छठ पूजा 10 नवंबर को होगी। पूर्वांचली समाज ने इस पर्व की तैयारी शुरू कर दी है। पूर्वांचल सेवा समिति ने संजय रेलवे पार्क के सरोवर में छठ पूजा स्थल की सफाई, रंगाई-पुताई का कार्य शुरू कर दिया है।
पूर्वांचल छठ कमेटी की ओर से मेलाघाट रोड 22 पुल पर छठ पूजा स्थल पर सफाई सहित रंगरोगन किया जा रहा है। 10 नवंबर को होने वाले इस पूजा कार्यक्रम में भोजपुरी गायक मास्टर विकास (महुवा चैनल पर प्रसारित नहले पे देहला कार्यक्रम के निर्माता) मुंबई, उत्तराखंड से चर्चित गायक नागेंद्र कुमार, यूपी से जागरण गायिका प्रतिभा सिंह छठ मैया का गुणगान करेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर रहेंगे। कमेटी सदस्य लक्ष्मण सिंह, रामभरोसे, प्रेमप्रकाश, मन्नू, अजय गुप्ता, अक्षय, सुनील, आकाश आदि कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन
सीएम से छठ पर्व पर अवकाश की मांग
किच्छा। विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से छठ पर्व पर सार्वजनिक अवकाश की मांग की। उन्होंने सीएम को ज्ञापन देकर बताया कि वर्ष 2016 से छठ पूजा पर ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया था लेकिन पिछले कुछ वर्षों से प्रदेश में कुछ अवकाश समाप्त कर दिए गए, जिनमें छठ पूजा भी शामिल है।
शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में छठ पर्व पर आस्था रखने वालों की बड़ी संख्या है, ऐसे में उन सभी की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 10 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। बताया कि सीएम धामी ने उन्हें छठ पूजा पर अवकाश घोषित करने का आश्वासन दिया है।
छठ पूजा स्थल प्रशासन नहीं सुधारेगा तो आप करेगी व्यवस्था : बाली
काशीपुर। आम आदमी पार्टी (आप) की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष दीपक बाली ने रविवार को छठ पूजा घाट पर जाकर वहां की व्यवस्थाओं को देखा और कहा कि वह सोमवार को फिर आएंगे। अगर प्रशासन ने समय रहते वहां की व्यवस्थाओं को नहीं सुधारा तो पार्टी की ओर से वे खुद टूटे घाट के निर्माण सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को पूरा करवाएंगे।
उन्होंने पूर्वांचल छठ सेवा एवं जनकल्याण समिति के पदाधिकारियों से छठ पूजा की तैयारी पर चर्चा की। पूर्वांचल छठ सेवा एवं जन कल्याण समिति के अध्यक्ष और संस्थापक दिनेश प्रसाद, उपाध्यक्ष शशिभूषण, उपकोषाध्यक्ष रमाकांत आदि पदाधिकारियों ने बाली को छठ पूजा की जानकारी देकर पूजा घाट सुधारने की जरूरत बताई।