{"_id":"64fcc17322cd72d6d1050454","slug":"chaupal-soon-in-village-by-coperative-department-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-3539-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाएगा सहकारिता विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाएगा सहकारिता विभाग
Sun, 10 Sep 2023 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
एडीसीओ और एडीओ काे बनाया नया नोडल अधिकारी
रुद्रपुर। सहकारिता मंत्रालय के अस्तित्व में आने के बाद सहकारिता विभाग में नित नए बदलाव हो रहे हैं। आय के स्रोत बढ़ाने के साथ ही विभाग के साथ जनता की सीधी सहभागिता बढ़ाने के प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में अब पंचायती राज विभाग की तर्ज पर सहकारिता विभाग भी ग्रामीण जनता के सीधे संपर्क में आने के लिए सभी ग्राम पंचायतों में चौपाल लगा रहा है। इसके लिए सहकारिता विभाग ने तहसील स्तर पर अपर जिला सहकारी अधिकारी (एडीसीओ) और विकासखंड स्तर पर सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) सहकारिता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
सहकारिता विभाग आय बढ़ाने के लिए बाजपुर क्षेत्र में दो पेट्रोल पंप चला रहा है जबकि गैस एजेंसी के लिए जगह तलाश की जा रही है। सहकारी समितियों के सदस्यों को न्यूनतम मूल्य पर 21 दिन की देसी मुर्गियां उपलब्ध कराईं जा रहीं हैं। किराये पर देने के लिए 500 से 1000 मीट्रिक टन क्षमता के गेहूं और धान के गोदाम बनाए जा रहे हैं। अब ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाने की शुरुआत की जा रही है। इनके माध्यम से किसानों को विभाग की ओर से देय शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण, सब्सिडी पर उर्वरक आदि जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। ऊधमसिंह नगर जिले की सभी 375 ग्राम पंचायतों पर चौपाल लगेंगी।
इनसेट
सहकारिता पर बन चुकी है फिल्म
रुद्रपुर। देश में भले ही सहकारिता मंत्रालय वर्ष 2021 में बना लेकिन सहकारिता का इतिहास बहुत पुराना है। प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल मंथन नाम से सहकारिता पर फिल्म बना चुके हैं। यह फिल्म वर्ष 1976 में प्रदर्शित हुई थी। संवाद
विज्ञापन
-- -कोट-
चौपाल लगाने से ग्रामीण क्षेत्र की जनता को सहकारिता विभाग के बारे में अधिकतम जानकारी मिलेगी। इससे लोग सहकारिता विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। इससे बहुउद्देश्यीय सहकारी समितियों में भी सदस्यों की संख्या बढ़ेगी। - डॉ. बीएस मनराल, जिला सहायक निबंधक, ऊधमसिंह नगर।