{"_id":"5eec94528ebc3e42e67318d7","slug":"charge-of-siege-with-10-lakh-supari-people-saved-four-named-three-accused-arrested80","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 लाख की सुपारी लेकर मारने की साजिश नाकाम, चार नामजद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 लाख की सुपारी लेकर मारने की साजिश नाकाम, चार नामजद, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खटीमा। क्षेत्र के सत्रह मील चौकी क्षेत्र में 10 लाख की सुपारी लेकर एक व्यक्ति को मारने की साजिश नाकाम हो गई। लोगों ने घेराबंदी कर एक को पकड़ लिया, जबकि उसके साथी भाग गए। बाद में तमंचा दिखाकर वह भी भाग गया। पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही धमकाने में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को सौंपी तहरीर में ग्राम हल्दी फार्म निवासी जोगा सिंह ने कहा कि वह 17 जून की रात करीब 9 बजे कंचनपुरी से अपने घर हल्दी जा रहा था। इस बीच आरोप लगाया कि रास्ते में रेलवे लाइन पार करते ही झाड़ियों में पहले से ही घात लगाकर बैठे इस्लामनगर निवासी फईम, ननकू और अफसर ने उसे घेर लिया। आरोप लगाया कि तीनों से हाथापाई हुई शोर सुनकर कुछ राहगीरों ने बीच बचाव किया। इस बीच ननकू को पकड़ लिया, जबकि फाईम व अफसर फरार हो गए।
पूछताछ में ननकू ने बताया कि भूड़ महोलिया निवासी जावेद ने जोगा सिंह को मारने की 10 लाख रुपये की सुपारी दी है। तभी अचानक ननकू ने तमंचा तानते हुए धमकी दी और रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। आरोप लगाया कि पूर्व में भी आरोपी जावेद ने उसके ऊपर बग्गा-54 के जंगल में जानलेवा हमला कराया था, वह किसी तरह बच गया था। जिसमें उसे व जावेद का राजीनामा हो गया था। जावेद उससे रंजिश रखता है। सदमे से वह घटना के तत्काल बाद रिपोर्ट दर्ज नहीं करा पाया।
विज्ञापन
कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि फईम, ननकू, अफसर, जावेद के खिलाफ धारा 115,342,506,120बी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं। सत्रहमील पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेंद्र प्रताप बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने आरोपी फईम, ननकू, अफसर को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें आरोपी ननकू से तमंचा व एक कारतूस बरामद किया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन