भाईचारे की मिसाल: दरगाहों और मस्जिदों में 21 बार करें श्रीराम का उद्घोष, पांच-पांच दीये जलाने की अपील
काशीपुर में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की बैठक में वक्ताओं ने लोगों से मुस्लिम मंच के कार्यों को समाज के बीच जाकर मजबूती से स्थापित करने और 22 जनवरी को अपने घरों, मस्जिद, दरगाहों में 21 बार श्रीराम का उद्घोष करने और आयते करीमा करने का आह्वान किया।
विस्तार
बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंच के संगठन मंत्री तुषारकांत हिंदुस्थानी और उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो ने किया। बैठक की अध्यक्षता आरएसएस के प्रांत संपर्क प्रमुख डॉ. अक्षय चौहान ने की। मो. अहमद ने लोगों से मंच के कार्यों को समाज के बीच जाकर मजबूती से स्थापित करने और 22 जनवरी को घरों, मस्जिदों, मजारों और दरगाहों में 21 बार श्रीराम...जय राम...जय जय राम बोलने और आयते करीमा करने का आह्वान किया।
ये पढ़ें- Rudrapur: प्रदेश में ई-बर्ड एप से होगी प्रवासी परिंदों की गिनती, 20 जनवरी से की जाएगी गणना
मो. अहमद ने घर, दरगाह और मस्जिद में पांच-पांच दीये जलाने और 15 जनवरी तक मुस्लिम व्यक्तियों को अपने घरों से निकलकर लोगों को अयोध्या जाने का निमंत्रण देने की अपील की। वहां यामीन सैफी, हाजी इदरीस सैफी, डॉ. आरिफ, साजिद सैफी, नौशाद अंसारी, जावेद सैफी, शबाना खां, विकास सक्सेना आदि थे।