{"_id":"4da7d18fa2608aa2597c3479b2921a7c","slug":"changing-land-use-without-being-cut-off-palm-green-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लैंड यूज चेंज किए काट दी पाम ग्रीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लैंड यूज चेंज किए काट दी पाम ग्रीन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
Updated Tue, 12 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जांच जैसे ही शुरू की, अवैध कालोनियों की परतें उखड़ने लगी हैं। काशीपुर रोड स्थित पाम ग्रीन ने 5.99 हेक्टेअर कृषि भूमि में लैंड यूज बदले बिना और नक्शा पास कराए बगैर कॉलोनी काट कई प्लाट भी बेच दिए। इससे सरकार को करोड़ों रुपये राजस्व की हानि तो हुई, वहीं सैकड़ों परिवारों के घरों पर ध्वस्तीकरण का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन
सिडकुल आने के बाद जिले में कॉलोनियों की बाढ़ सी लग गई है। इस दौरान प्रापर्टी डीलरों ने मोटा मुनाफा कमाने के लिए मानकों का उल्लंघन कर कॉलोनियों को काटना शुरू कर दिया। इसी क्रम में 2012 में एक बिल्डर ने काशीपुर रोड से लगती हुई गांव कोलड़ा में कृषि भूमि खरीदी।
विज्ञापन
बिना लैंड यूज बदले और नक्शा पास कराए वहां पाम ग्रीन नाम से कॉलोनी काट दी और एक महिला को कॉलोनी के प्लाट बेचने के लिए पावर ऑफ अटर्नी दे दी। लोगों की शिकायत पर प्रशासन ने जब इस कॉलोनी की जांच की तो कालोनी अवैध निकली। प्रशासन ने 2012 में कार्रवाई करते हुए पाम ग्रीन को अवैध कॉलोनी में डाल दिया था।
विज्ञापन