फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Chandila Medical College employee strike on

चंदोला मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी हड़ताल पर

Thu, 18 Apr 2019 11:58 PM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Thu, 18 Apr 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
Chandila Medical College employee strike on
लालपुर में स्थित चन्दोला मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन करते कर्मचारी । - फोटो : अमर उजाला

चंदोला मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी और छात्रों के बीच हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ रहा है। आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कॉलेज के कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। इधर, मारपीट में घायल कर्मी राजीव कुमार की हालत बिगड़ने पर उसे रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को डाक लेने डाकघर पहुंचे राजीव को कॉलेज के ही दो छात्रों ने कहासुनी के बाद पीट दिया था। राजीव ने लालपुर चौकी में तहरीर देकर आरोपी छात्रों पर कार्रवाई की मांग की थी। वहीं छात्रों की तरफ से भी तहरीर दी गई थी। बृहस्पतिवार को राजीव की हालत अचानक बिगड़ गई।
विज्ञापन


इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने उसे रुद्रपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, कॉलेज का पूरा स्टाफ इस मामले को लेकर हड़ताल पर चला गया और उन्होंने प्रदर्शन भी किया। कर्मियों का कहना है कि मारपीट करने वाले छात्रों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। सूचना पर सीओ सुरजीत कुमार व चौकी प्रभारी जगत सिंह शाही ने अस्पताल जाकर घायल कर्मी का हालचाल पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधक किशोर चंदोला ने कहा कि छात्र और कर्मचारी दोनों ही हमारे लिए एक हैं। मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहां पर उप प्राचार्य डॉ. घोष, डॉ. नितिन कुमार, डॉ. केएच कठौत, डॉ. रश्मि, डॉ. दिव्या, ललित सनवाल, महादेव द्विवेदी, आभा व्यास, पंकज तिवारी, किशन आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed