फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Central Minister On Encroachment

भोगपुर डैम निवासियों को अतिक्रमण के नाम पर नहीं हटाया जाएगा : भट्ट

Thu, 08 Jun 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 08 Jun 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Central Minister On Encroachment
भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने की शिरकत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जसपुर। रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि भोगपुर डैम क्षेत्र में बसे निवासियों को अतिक्रमण के नाम पर हटाया नहीं जाएगा। वह बृहस्पतिवार को भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सूत मिल में सिडकुल की स्टेडियम के लिए खाली पड़ी भूमि पर स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा।
रेडियो स्टेशन का निर्माण सिडकुल की 8 एकड़ भूमि पर होगा। भोगपुर गांव में इंटर कॉलेज का निर्माण शीघ्र कराया जाएगा। उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं मीरा विश्नोई, डॉ. ध्यान सिंह, वीरेंद्र चौहान, उर्मिला ठाकुर, विजय पाल सिंह, मदन सिंह, ओम प्रकाश नाना, चौधरी जितेंद्र सिंह, विजय मक्कड़, मोहनलाल बाटला, सरिता राणा, पहलवान चंद, हरपाल सिंह, खुशीराम आदि को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संचालन कार्यक्रम संयोजक खड़क सिंह चौहान ने किया। वहां पर पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, मनोज पाल, कमल चौहान, महेश प्रजापति, राजकुमार चौहान, राजकुमार गुंबर, गौतम गिरी, अशोक प्रजापति आदि थे।
विज्ञापन




गोशाला बनाने की मांग
जसपुर। पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने मंत्री से गोशाला का निर्माण कराए जाने, गांव के बीच तालाब की भूमि पर बने आवासों को अतिक्रमण के नाम पर नहीं हटाने की मांग की। भट्ट ने सीएम से से वार्ता कर सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




.....08 केएसपी 08 पी....जसपुर में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट। संवाद
मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करें : भट्ट

काशीपुर। ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज परिसर मेंं बृहस्पतिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने युवाओं से मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने कहा युवा मतदाता देश का विकास व रोजगार चाहते हैं। वहां पर प्रदेश महामंत्री रवि पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष व गाजीपुर जिला प्रभारी नीरज बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, जिला महामंत्री प्रशांत पंडित, जसवंत सिंह, अभिनव राजपूत, राहुल कश्यप आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed