फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Celebration in Bazpur.

शहीद भगत सिंह का जन्मदिन मनाया गया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Celebration in Bazpur.
सुल्तानपुर पट्टी में छात्र को पुरस्कृत करते शिक्षक। - फोटो : KASHIPUR
शहीद भगत सिंह का जन्मदिन मनाया गया। सोमवार को शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर उनके पौत्र गुरवचन सिंह उर्फ गोल्डी सहित कई लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने शहीद भगत सिंह सहित अन्य शहीदों के संग्रहालयों को स्थापित करने की मांग की जिससे आने वाली पीढ़ी उनके बारे में जान सके। मौके पर राजेंद्र बेदी, इंद्रजीत सिंह बंटी, कुलविंदर सिंह किंदा, मंगा सिंह, लाडी मंड, सोनू, नवदीप आदि थे। इधर शहीद भगत सिंह के पौत्र विश्वजीत सिंह बंटी के गांव मडैया हट्टू स्थित आवास पर भी शहीद भगत सिंह का जन्मदिन मनाया गया। (संवाद)
विज्ञापन

हिमांशु, गौरव, नितिन, लवकेश मौर्य को सम्मानित किया
सुल्तानपुर पट्टी। राजकीय इंटर कॉलेज सुल्तानपुर में शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्मदिन धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक भानु प्रकाश पांडेय ने किया। इस मौके पर निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जीतने वाले छात्र हिमांशु, गौरव, नितिन, लवकेश मौर्य, आयुष चंद्रा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय के अध्यापकों ने भगत सिंह के जीवन पर स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका संघर्ष एवं उनके लेखों पर प्रकाश डाला। वहां विद्यालय के प्रधानाचार्य डीके श्रीवास्तव, योगेश घिल्डियाल, विशन लाल, प्रकाश उपाध्याय, वीरेंद्र सिंह, वाहिद हुसैन, रेनू सिंह, विनीता आदि थे। (संवाद)

बाजपुर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोग।

बाजपुर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोग।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed