{"_id":"6026cf518ebc3ee912538eb9","slug":"cbg-plant-foundation-laying-ceremony-rudrapur-news-hld41458106","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर में सीबीजी प्लांट के लिए हुआ भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर में सीबीजी प्लांट के लिए हुआ भूमि पूजन
विज्ञापन
ुद्रपुर में सीबीजी प्लांट निर्माण के लिए भूमि पूजन करते मेयर व नगर आयुक्त।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। रुद्रपुर शहर को शीघ्र ही कूड़े की समस्या निजात मिल जाएगी। शुक्रवार को फाजलपुर महरौला में सीबीजी प्लांट (कंप्रेस्ड बायोगैस) के निर्माण के लिए मेयर रामपाल सिंह और नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट ने भूमि पूजन किया। इसके साथ ही पुणे की मैलहम कंपनी ने इस आधुनिक प्लांट के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। सीबीजी प्लांट में कूड़ा निस्तारण के साथ ही कचरे से सीएनजी बनाई जाएगी।
मेयर ने बताया कि प्लांट में प्रतिदिन करीब साढ़े 37 हजार किलो जैविक कूड़े का निस्तारण होगा। किच्छा रोड स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड को हटाने के लिए ट्रोमल कन्वेयर मशीन से कचरा निस्तारित करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। अब फाजलपुर महरौला में नगर निगम की भूमि पर सीबीजी प्लांट में कूड़े का निस्तारण किया जाएगा।
सीबीजी प्लांट लगने के बाद कचरा नगर निगम के लिए आय का स्रोत भी बनेगा। तीन रुपये प्रति मीट्रिक टन की दर से 24 हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से नगर निगम को कंपनी कूड़े का भुगतान करेगी। प्लांट की स्थापना में संभावित आठ करोड़ रुपये स्वयं कंपनी खर्च करेगी। 25 वर्षों के बाद कंपनी पूर्ण रूप से यह प्लांट नगर निगम को हस्तांतरित कर देगी।
विज्ञापन
इसके बाद अनुबंधित फर्म नगर निगम को एक रुपये प्रति वर्ग मीटर प्रतिमाह की दर से छह एकड़ भूमि की रॉयल्टी देगी। वहां पर कंपनी कंपनी के सहायक प्रबंधक हर्षल जाधवर, युवराज कठायत, गोकुल सिंह, राजेश सिंह और थे।