{"_id":"62cdc85b0f372916ee71f7df","slug":"caught-a-cache-of-drug-injections-youth-arrested-rudrapur-news-hld4688860113","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के इंजेक्शनों का जखीरा पकड़ा, युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के इंजेक्शनों का जखीरा पकड़ा, युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
गदरपुर। नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को एसओजी को बड़ी सफलता मिली। एसओजी ने एक कथित क्लीनिक से नशे के करीब 165 इंजेक्शन बरामद किए हैं। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
मंगलवार को एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट को गदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बलखेड़ा निवासी मुख्तार के बारे में नशे के इंजेक्शन बेचने की सूचना मिली थी। इस पर एसओजी ने मुख्तार के घर और ग्राम सरदारनगर स्थित कथित क्लीनिक की निगरानी शुरू कर दी। शाम करीब छह बजे मुख्तार जैसे ही दुकान पर पहुंचा तो एसओजी ने उसे दबोच लिया।
एसओजी ने मुख्तार की निशानदेही पर नशा करने के लिए प्रयुक्त किए जाने वाले 165 इंजेक्शनों का जखीरा बरामद किया। पुलिस ने बताया कि मुख्तार की बाइक और दो मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए हैं। पूछताछ में पता चला कि मुख्तार काफी समय से नशे के इंजेक्शनों की बिक्री कर रहा था। उसने सरदार नगर चक्की में शिफ ा क्लीनिक के नाम से दुकान भी खोल रखी थी।
विज्ञापन
बताया गया कि मुख्तार पहले भी एनडीपीएस के मामले में जेल जा चुका है। एसओजी ने मुख्तार को कब्जे में लिए गए सामान सहित गदरपुुुर पुलिस के हवाले कर दिया। टीम में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, एसआई ललित बिष्ट, सिपाही आसिफ हुसैन, जरनैल सिंह, दीपक कठैत, विनोद कन्याल, राजेंद्र कश्यप, नीरज भोज, ललित कुमार आदि शामिल रहे। संवाद