फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cattle skins, meat parts and skeletons found in Ghosipura Sultanpur Patti

Uttarakhand: घोसीपुरा में मिली मवेशियों की खाल, मांस के हिस्से और कंकाल, गोरक्षा दल ने जमकर किया हंगामा

Mon, 10 Mar 2025 11:31 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 10 Mar 2025 11:31 AM IST
सार

घोसीपुरा कोसी नदी किनारे प्रतिबंधित मांस लेकर जा रहे दो बाइक सवार तस्करों रोकने की कोशिश लेकिन बाइक सवार तस्कर फरार हो गए। सूचना पर विहिप, गो रक्षा दल के कार्यकर्ताओं मौके पर पहुंचें। खोजबीन के दौरान मवेशियों की खाल और मांस के टुकड़े मिले। 

विज्ञापन
Cattle skins, meat parts and skeletons found in Ghosipura Sultanpur Patti
गोवंश के अवशेष को जेसीबी के माध्यम से दबवाते कार्यकर्ता व पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सीमा यूपी के गांव घोसीपुरा कोसी नदी किनारे प्रतिबंधित मांस लेकर जा रहे दो बाइक सवार तस्करों रोकने की कोशिश लेकिन बाइक सवार तस्कर फरार हो गए। सूचना पर विहिप, गो रक्षा दल के कार्यकर्ताओं मौके पर पहुंचें। खोजबीन के दौरान मवेशियों की खाल और मांस के टुकड़े मिले। जिस पर विहिप, गो रक्षा दल के कार्यकर्ता भड़क गए और प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची यूपी पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं की मदद से जेसीबी से गड्ढा कर मांस के टुकड़े और खाल सहित अन्य कंकालों को दबा दिया।

विज्ञापन

 

रविवार सुबह खेत पर जा रहे खेतिहर मजदूरों ने दो बाइक सवार गो तस्करों को रोकने की कोशिश की। वे बाइक दौड़ाकर भाग गए। दोनों बाइकों पर कट्टे लद थे। सूचना पर उत्तराखंड गोरक्षा दल के प्रांत मंत्री यशपाल राजहंस, सुल्तानपुर पट्टी के चेयरमैन राजीव कुमार सैनी, यूपी गो संरक्षक खंड मसवासी अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता, प्रमुख स्वार रामपुर रवि मौर्य, अरुण कश्यप, सोनू कार्यकर्ताओं के साथ घोसीपुरा क्षेत्र में पहुंचे। सूचना पर स्वार कोतवाल कुलदीप सिंह, मसवासी पुलिस चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने गो तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया। वहां जीतू तोमर, आयुष शर्मा, सम्मी मौर्य, लक्ष्मण तोमर, दिव्यांशु, भूरा दिवाकर, अन्नू , केशव चंद्रा, लक्की, निर्मल, दिनेश दिवाकर आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed