फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Case Registered

हत्या और साक्ष्य छुपाने के आरोप में अज्ञात पर केस दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Case Registered
नानकमत्ता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन सेवा प्रकल्प संस्थान के प्रांत उपाध्यक्ष सुरेश राणा के पुत्र हरिओम राणा का शव नानकसागर जलाशय में मिलने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी के मामले को हत्या और साक्ष्य छिपाने के आरोप में तरमीम कर दिया है। हत्याकांड के खुलासे को लेकर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने एसओजी सहित छह टीमों का गठन करते हुए मामले के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए हैं। एसपी सिटी देवेंद्र पींचा, सीओ मनोज ठाकुर और एसओजी प्रभारी संजय पांडे ने थाने में ही डेरा डाल रखा है।
विज्ञापन

ग्राम खैराना निवासी सेवा प्रकल्प संस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा का हरिओम सिंह राणा (22) शनिवार शाम को बाइक से सिसईखेड़ा खरीदारी करने आया था और उसके बाद से अचानक लापता हो गया था। रविवार सुबह हरिओम का शव नानकसागर जलाशय में डूबा मिला था। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा हत्या की धारा 302 और साक्ष्य छुपाने की धारा 201 में तब्दील कर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसओ कमलेश भट्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हरिओम के सिर पर गंभीर चोट और फेफड़ों में पानी भरने से दम घुटने के कारण मौत होना सामने आया है। इस कारण अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसओजी ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य
नानकमत्ता। पुलिस और एसओजी ने हरिओम के सिसईखेड़ा गांव से लापता होने की वजह से सिसईखेड़ा से लेकर प्रतापपुर चौकी तक लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। साथ ही गांवों और सड़कों के किनारे लगे निजी सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए। एसओजी भी मृतक के बंद मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी रही, ताकि मोबाइल मिलने पर हत्या के सुराग मिल सकें। एसओजी ने घटनास्थल के आसपास मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने के साथ साक्ष्य भी जुटाए। पुलिस ने मृतक हरिओम के करीब 12 दोस्तों को बुलाकर पूछताछ भी की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन मंत्री डालचंद ने बंधाया ढाढ़स
नानकमत्ता। सेवा प्रकल्प संस्थान के उपाध्यक्ष सुरेश राणा के पुत्र हरिओम की हत्या से क्षेत्र में शोक की लहर है। परिवार को सांत्वना देने वालों का उनके घर पर तांता लगा हुआ है। सोमवार को अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के क्षेत्रीय संगठन मंत्री उत्तर क्षेत्र एवं सेवा प्रकल्प संस्थान के प्रदेश संगठन मंत्री डालचंद ने मृतक के घर पहुंच कर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी। वहां नीलांबर जोशी, इंद्रजीत मंडल, पवन बिंद, किशोर जोशी, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, जीवन जोशी, हनुमान बिष्ट, मुल्ली सिंह राणा, विजय मंडल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed