{"_id":"66eb7a2a48e1c130d20ba1d4","slug":"case-registered-for-snatching-chain-from-womans-neck-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-115116-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: महिला के गले से चेन छीनने के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: महिला के गले से चेन छीनने के मामले में केस दर्ज
विज्ञापन
रुद्रपुर। बाइक सवार बदमाशों ने सड़क पर खड़ी महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। इस दौरान हुई छीनाझपटी में महिला के कपड़े फट गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ट्रांजिट कैंप थाने में दी तहरीर में आवास विकास और मूल रूप से ग्राम हिम्मतपुर तल्ला हल्द्वानी निवासी वैशाली जोशी ने कहा है कि 15 सिंतबर की शाम वह अपनी बहन दिया जोशी को लेने के लिए पैदल जा रही थीं। रॉयल मार्ट के सामने मानस पीजी के पास वह बहन को फोन कर रही थी तभी बाइक सवार दो अज्ञात लड़के वहां आए और उनके गले से लॉकेट सहित सोने की चेन खींच ली।
खींचातानी में उनके कपड़े भी फट गए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और घटना की जानकारी लेकर चली गई थी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आरोपियों को चिन्ह्ति करने की कार्रवाई की जा रही है।