{"_id":"679bce2632cda5a0ef05eead","slug":"case-registered-against-bike-driver-accused-of-hitting-khatima-news-c-235-1-ksp1006-122612-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: टक्कर मारने के आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: टक्कर मारने के आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज
Fri, 31 Jan 2025 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। सड़क किनारे खड़े युवक को एक बाइक सवार युवक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला खालसा निवासी रामकुमार गोला ने पुलिस को तहरीर सौंपी। इसमें बताया कि बीती सात जनवरी की रात लगभग साढ़े आठ बजे मानपुर रोड स्थित कचनालगाजी में गुरु महिमा डेयरी के सामने उसका भाई कुछ लोगों से सड़क किनारे खड़ा होकर बात कर रहा था। इस दौरान ग्राम फिरोजपुर निवासी राजीव ने तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए उसके भाई राजेश कुमार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से उसके भाई की टांग में फ्रैक्चर हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने बाइक चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। साथ ही घायल राजेश को मानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज करने के बाद उसको मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।