फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Case on home quarantine two youth roaming outside the house

होम क्वारंटीन दो युवकों पर घर के बाहर घूमने पर केस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
Case on home quarantine two youth roaming outside the house
रुद्रपुर। होम क्वारंटीन युवकों को घर के बाहर घूमना महंगा पड़ गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने पर केस दर्ज किया है। दोनों को 14 दिन तक कमरे में रहने की चेतावनी भी दी गई है।  जानकारी के अनुसार ओमेक्स निवासी नितिन कुमार 18 मई को लुधियाना से रुद्रपुर पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें 14 दिन होम क्वारंटीन कर परिजनों से दूर रहने और कमरे से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी थी। इसके अलावा मेडिकल टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया था। बृहस्पतिवार को कॉलोनी वासियों ने पुलिस को सूचना दी कि होम क्वारंटीन युवक बाहर घूम रहा है। मौके पर पहुंची सिडकुल पुलिस ने उसे फटकार लगाकर घर भेजा। युवक के खिलाफ पंतनगर थाने में केस दर्ज किया गया है। वहीं  ट्रांजिट कैंप निवासी देवेश कुमार भी होम क्वारंटीन के बाद बाजार में घूमते मिला। शिकायत पर पुलिस ने उसे चेतावनी देते हुए घर भेजा। ट्रांजिट कैम्प थाना प्रभारी विद्यादत्त जोशी ने बताया युवक के खिलाफ होम क्वारंटीन उल्लंघन का केस दर्ज किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed