फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Case filed against the schools.

मनमानी फीस वसूल रहे स्कूलों पर दर्ज हों मुकदमे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Case filed against the schools.
रुद्रपुर में सीईओ कार्यालय परिसर में धरना देते अभिभावक। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। मनमानी फीस ले रहे निजी स्कूलों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने और फीस एक्ट बनाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर अभिभावकों ने बृहस्पतिवार से सीईओ कार्यालय परिसर में धरना शुरू किया। उन्होंने निजी स्कूलों पर अभिभावकों के आर्थिक शोषण का आरोप लगाया।
विज्ञापन

अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिले में शिक्षा माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया। कहा कि करीब छह माह पहले ट्यूशन फीस के संबंध में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई थी। मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम, मुख्य कोषाधिकारी व सीईओ को नामित किया गया था लेकिन आज तक जांच कमेटी की रिपोर्ट प्राप्त न होने से अभिभावकों का आर्थिक शोषण हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बीईओ के तबादले की मांग की। अभिभावकों ने कार्यालय परिसर में टेंट लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इसे रुकवा दिया। हंगामे की आशंका पर पुलिस मौके पर तैनात रही। वहां किरन विर्क, संदीप चीमा,भूपेंद्र चौधरी ,हरीश खानवानी, विजय बाजपेई, केशव चौधरी, हरविंदर सिंह, राजेश ग्रोवर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सीईओ रमेश चंद्र आर्या ने कहा कि किरन विर्क ने एक निजी स्कूल पर आरोप लगाते हुए उनके बच्चे की फीस व शुल्कों से संबंधित शिकायत की थी। इसकी जांच बीईओ कर रहे हैं। बीईओ ने जांच के दौरान उनसे कुछ बिंदुओं पर जवाब मांगे थे लेकिन वह जवाब देने के बजाय कुछ लोगों के साथ धरने पर बैठ गए। निजी स्कूल के खिलाफ मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed