फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Case filed against husband and in-laws for dowry harassment

Udham Singh Nagar News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति और सास-ससुर पर केस

Sun, 06 Apr 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 06 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Case filed against husband and in-laws for dowry harassment
खटीमा। विवाहिता ने पति, सास और ससुर के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने दहेज में पांच लाख रुपये और कार मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मुंडेली, खटीमा निवासी काजल चंद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह 29 नवंबर 2023 को ऐंचोली, पिथौरागढ़ निवासी पंकज शाही के साथ हुआ था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति, ससुर देवी चंद और सास संगीता शाही दहेज से संतुष्ट नहीं थे। विवाह के दूसरे से ही कम दहेज का ताना देकर उस पर पांच लाख रुपये और कार लाने का दबाव बनाने लगे। छह जनवरी 2024 को दहेज की मांग के लिए उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने बताया कि 31 जनवरी 2024 को ड्यूटी पर जाते समय उसके पति ने कहा कि वह अपने महीने का खर्चा अपने पिता से मांगे। पीड़िता ने बताया कि जब उसके जन्मदिन पर उसके माता-पिता उसके ससुराल आए तो उसके सास-ससुर ने उनके खाने के पैसे मांगे, विरोध करने पर उसके माता-पिता से गाली गलौज की और घर से भगा दिया। 29 जून 2024 को सास-ससुर ने उसके साथ भी मारपीट कर भगा दिया। बाद में वह हल्द्वानी में पति के साथ किराये पर रहने लगी, वहां भी पति ने उसके साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने पति, सास और ससुर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed