फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Case filed against eight people including former state general secretary of Congress

Udham Singh Nagar News: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री सहित आठ पर केस दर्ज

Tue, 17 Jun 2025 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 17 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Case filed against eight people including former state general secretary of Congress
रुद्रपुर। अदालत के आदेश पर पुलिस ने कांग्रेस नेता सहित आठ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। इस मामले में दूसरे पक्ष पर पूर्व में केस दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन


मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में दिए गए प्रार्थनापत्र में मोहित अग्रवाल निवासी एलायंस कॉलोनी रुद्रपुर ने कहा कि उन्होंने ग्राम रंपुरा स्थित तिरुपति एन्कलेव में अपने स्वामित्व वाला भूखंड राजीव शुक्ला को 10 अक्तूबर 2024 को बेचा था। 29 मार्च 2025 को राजीव शुक्ला को बेचे गए भूखंड की नपवाई करने गए थे और वह भी मौके पर था। इस दौरान पुष्कर राज जैन, उसका छोटा पुत्र योगेश जैन, हरिशंकर गुड्डू और 10 लोग वहां आ गए। वे जेसीबी मशीन और नपाई का कार्य रुकवाने लगे। उन्होंने लोगों को ऐसा करने से रोका था।
विज्ञापन

बताया कि सिविल जज (सी.डि.) की ओर से 26 मार्च को दिए गए आदेश में भूखंड पर किसी भी व्यक्ति की ओर से राजीव शुक्ला को बेदखल करने या उनके भूखंड पर किए जा रहे कार्य में हस्तक्षेप करने से निषिद्ध किया गया है। न्होंने पुष्कर राज जैन व अन्य लोगों को यह भूखंड राजीव शुक्ला को बेचने की जानकारी दी थी और राजीव की ओर से चहारदीवारी व कमरे का निर्माण कराने के बारे में बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस पर पुष्कर राज जैन, ध्रुव मुंजाल, योगेश जैन व अन्य व्यक्तियों ने उनसे व भाई के साथ धक्कामुक्की कर मारपीट की। उन्होंने पुष्कर राज जैन से अपने ऑफिस के निर्माणाधीन पार्क की जमीन पर अतिक्रमण की बात कही तो पुष्कर राज जैन, योगेश जैन, ध्रुव मुंजाल, हरिशंकर गुड्द्ध, राकेश शर्मा, पंकज कुमार, अमित त्यागी ने उनको व उनके भाई को वहां से भगा दिया। धमकी दी कि दोबारा यहां आने पर उनको व उनकी माता को जान से मार देंगे।

पीड़ित ने बताया कि पुष्कर राज जैन ने जमीन का विक्रय पत्र निरस्त कर उनको कम दामों में जमीन बेचने की बात कही थी। उन्होंने 29 मार्च को प्रभारी निरीक्षक और तीन अप्रैल को एसएसपी को पंजीकृत डाक से शिकायती पत्र भेजा था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री पुष्कर राज जैन, उसके छोटे पुत्र योगेश जैन, हरिशंकर गुड्डू, ध्रुव मुंजाल, अमित त्यागी, राकेश शर्मा, डॉ. पंकज कुमार पाठक व कंवलजीत सिंह के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed