फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   case filed against eight people including counciller

फायरिंग के मामले में पार्षद सहित आठ के खिलाफ मुकदमा

Mon, 24 Dec 2018 12:04 AM IST
विपिन कुमार अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर। Published by: विपिन कुमार Updated Mon, 24 Dec 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
case filed against eight people including counciller
रुद्रपुर सिटी क्लब के बाहर शनिवार रात हुई गैंगवार की सीसी टीवी फुटेज। - फोटो : Amar ujala

रंजिश में सिटी क्लब के बाहर दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग से चार लोगों के घायल होने के मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों में एक पार्षद भी शामिल है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने कुछ और लोगों को भी चिह्नित किया है। 

विज्ञापन


सिटी क्लब के बाहर शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच रंजिश को लेकर हुए विवाद में फायरिंग होने से चार लोग घायल हो गए थे। रविवार को दोनों पक्ष के लोगों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस को सौंपी तहरीर में मलसी निवासी नवजोत सिंह पुत्र सुबेग सिंह का कहना है कि शनिवार रात को कुछ लोगों ने उसके भाई गुरुतेज सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया। पूछताछ में गुरुतेज ने बताया कि शनिवार शाम वह अपने दोस्त मनप्रीत उर्फ लक्की, बंटी चंद्र निवासी पहाड़गंज और अनिल कोली निवासी रंपुरा के साथ बाजार आया था।
विज्ञापन


सिटी क्लब के पास पहुंचने पर स्कार्पियो सवार कीरतपुर निवासी आकाश यादव और प्रवीण यादव ने उन्हें जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। इस दौरान उक्त लोगों के साथ वार्ड 13 का पार्षद प्रकाश धामी और किच्छा निवासी आमिर भी थे। इधर, दूसरे पक्ष के प्रवीण यादव पुत्र लालचंद निवासी कीरतपुर का कहना है कि शनिवार शाम वह अपने दोस्त आमिर, पार्षद प्रकाश धामी और भाई आकाश यादव के साथ भमरौला गया था। इसी दौरान एक बिना नंबर की कार उनके पास आकर रुकी और कार में बैठे बंटी चंद्र, गुरुतेज, अनिल यादव और लक्की रंधावा उन्हें धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की शिकायत करने सभी लोग कोतवाली रुद्रपुर पहुंचे। यहां से निकलने के बाद रात करीब आठ बजे अनिल कोली ने उसे फोन पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जब वह सिटी क्लब की ओर आए तो उक्त लोगों ने उन पर फायर झोंक दिया, जिसमें उसके साथ ही आकाश भी घायल हो गया। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर पर आकाश यादव, प्रवीण यादव, आमिर, प्रकाश धामी, बंटी चंद्र, गुरुतेज सिंह, अनिल कोली और लक्की रंधावा के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसमें कुछ लोग फरार चल रहे हैं जिनकी धरपकड़ के लिए रुद्रपुर, हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी जा रही है। इसके अलावा माना जा रहा है कि पुलिस बदमाशों के लाइसेंसी असलहों का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी करेगी।  

सीसीटीवी फुटेज से मिले अहम सुराग 

सिटी क्लब के बाहर दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को सिटी क्लब के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। फुटेज में दोनों पक्ष के लोगों की ओर से एक-दूसरे की कार को टक्कर मारने और हथियार लहराने की पुष्टि हुई है। साथ ही फुटेज के आधार पर पुलिस ने कुछ और लोगों को भी चिह्नित किया है। 


बाजार चौकी पुलिस पर भी उठे सवाल 
शनिवार देर रात हुई बाजार चौकी से महज कुछ दूरी पर बदमाश 10 मिनट तक तांडव मचाते रहे। साथ ही बदमाशों ने फायरिंग से दहशत भी फैलाई लेकिन चौकी पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। पास में ही स्थित दमकल विभाग के कार्यालय से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले ही गोलीकांड को अंजाम दे दिया गया। 

गैंगवार रोकने को बदमाशों पर रासुका लगाने की तैयारी में पुलिस
रुद्रपुर। सिटी क्लब के बाहर शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुई गैंगवार को भविष्य में रोकने के लिए पुलिस अब गैंगवार में शामिल बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर के साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, रासुका के तहत भी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। पुलिस के अनुसार गैंगवार में शामिल कुछ लोगों का जिले में आपराधिक इतिहास है। बाहरी जिलों में भी इनका आपराधिक इतिहास पुलिस खंगाल रही है।

रुद्रपुर शहर में गैंगवार की यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी शहर में बीते दो वर्षों में सात बार बदमाशों के बीच गैंगवार हो चुकी है। शनिवार की गैंगवार से पहले 2017 में भदईपुरा, आदर्श कॉलोनी और दुधियामंदिर में, 2018 में फिर भदईपुरा में इसके बाद कुछ दिन पूर्व निकाय चुनाव से ठीक पहले ट्रांजिट कैंप शिवनगर में, इसके बाद प्रीत विहार मो़ड पर और कुछ दिन पूर्व गांधी कॉलोनी में दो पक्षों के बीच गैंगवार हुई।

पुलिस रिकार्ड के अनुसार शनिवार को हुई गैंगवार में शामिल बंटी चंद्र और मनप्रीत उर्फ लक्की के खिलाफ पूर्व में धारा 302, आकाश यादव और प्रवीण यादव के खिलाफ धारा 307 और अनिल कोली के खिलाफ गुंडा एक्ट के साथ ही हिस्ट्रीशीटर का मुकदमा कायम है। उक्त आपराधिक इतिहास को देखते हुए अब पुलिस इनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) लगाने की भी तैयारी की जा रही है। साथ ही गोलीकांड में शामिल अन्य का भी आपराधिक इतिहास भी पुलिस खंगाल रही है। संगीन धाराएं होने पर पुलिस इन्हें भी रासुका में शामिल करेगी।

शनिवार रात सिटी क्लब के बाहर हुई फायरिंग कर दहशत फैैलाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही इनके आपराधिक इतिहास को देखते हुए इनके खिलाफ गैंगस्टर के साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत भी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।


- एसपी सिटी देवेंद्र पींचा। 

दिन से चल रही थी गैंगवार की तैयारी
शनिवार को सिटी क्लब के बाहर हुई गैंगवार की तैयारी दिन से ही चल रही थी। बताया जा रहा है कि शनिवार दिन में जहां आकाश यादव और उसके साथियों की ओर से सोफ्ती होटल के बाहर अनिल कोली की कार का शीशा तोड़ा गया। इसके बाद दोनों गुटों के बीच फोन पर एक-दूसरे को धमकी दी गई और आमना-सामना करने के लिए जगह भी चुनी गई। दिन में ही एक पक्ष शिकायत लेकर कोतवाली भी पहुुंचा लेकिन पुलिस के तहरीर मांगने पर तहरीर नहीं सौंपी गई और दिनभर की तैयारी के बाद देर रात को दोनों पक्ष ने फायरिंग कर गैंगवार को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed