फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Case filed against 10 for breaking into a house and assaulting

Udham Singh Nagar News: घर में घुसकर मारपीट मामले में 10 पर केस

Fri, 30 May 2025 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 30 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 10 for breaking into a house and assaulting
गदरपुर। घर में घुसकर महिला और उसके बच्चों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच नामजदों सहित 10 लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 11 बस अड्डा कॉलोनी निवासी रहमत जहां ने एसएसपी को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि उसके पति फुरकान कबाड़ का काम करते हैं। पड़ोस में रहने वाला नाजिम उस पर गंदी नजर रखता था और आए दिन घर में घुसने की कोशिश करता था। उसने नाजिम के परिजनों से कई बार शिकायत की लेकिन उन्होंने उल्टे उसे ही धमका दिया।
26 मई की शाम नाजिम की पत्नी सोनी अपने बेटे अजहर, बेटी जोया, बहन खुशी और सास के अलावा पांच अन्य लोगों के साथ घर में घुस गई। आरोपियों ने उसके और बच्चों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। उसके चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया।
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावर जाते-जाते उसकी सोने की बाली भी छीनकर ले गए। उसने थाने में तहरीर सौंपी थी, मगर कार्रवाई नहीं हुई।
एसएसपी कार्यालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(1),191(2),115(2), 352, 351(2) और 332(सी) के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed