फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Case against unknown for theft of material from SIDCUL company

Udham Singh Nagar News: सिडकुल की कंपनी से सामग्री चोरी में अज्ञात पर केस

Wed, 11 Dec 2024 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 11 Dec 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Case against unknown for theft of material from SIDCUL company
पंंतनगर। सिडकुल के सेक्टर तीन स्थित लुमन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंधक कार्मिक सत्येंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी कंपनी में कलबुर्गी उद्योग सतारा (महाराष्ट्र) से सिंह रोड लाइन ट्रांसपोर्ट के माध्यम से फिल्टर का मैटीरियल (नट प्लेट) आता है, जो पहले रुद्रपुर स्थित वेयरहाउस, फिर वहां से पिकअप में आता है। बताया कि उन्होंने 21 नवंबर को नियमित गोदाम चेकिंग के दौरान पिछले कुछ माह में आया मैटीरियल कम पाया। उन्हें शक हुआ कि कंपनी के वेयरहाउस में मैटीरियल आने से पहले चोरी कर कम मैटीरियल कंपनी में दिया गया है। जब उन्होंने कंपनी के लोडिंग प्वॉइंट पर लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया, तो फुटेज में 14 नवंबर को पिकअप से अनलोड किए गए मैटीरियल में से 25 बॉक्स कम थे। चोरी हुए मैटीरियल की कीमत लगभग साढ़े तीन लाख रुपये है। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed