फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   case against the 150 people, who burnt the dumper

डंपर फूंकने और जाम लगाने वाले 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा

Tue, 10 May 2016 08:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 10 May 2016 08:24 PM IST
विज्ञापन
case against the 150 people, who burnt the dumper
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

डंपर से कुचल कर युवक की मौत के बाद हुए बवाल के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा डंपर को आग के हवाले कर दिया गया। घंटों तक ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर शव को नहीं उठाने दिया। पुलिस ने डंपर को आग व जाम लगाने के आरोप में 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को भीम नगर में एक डंपर को आग लगाने और सड़क पर जाम लगाने के आरोप में लगभग 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


सोमवार को दिन में सुरजीत सिंह (18) पुत्र कश्मीर सिंह निवासी बज्जर पट्टी भीम नगर स्कूल के बाहर सड़क किनारे बाइक के साथ खड़ा था कि एक बेकाबू डंपर ने उसे कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। इससे भड़के ग्रामीणों ने डंपर फूंक दिया और कुंडेश्वरी-केलामोड़ मार्ग पर कई घंटे तक जाम लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी चिंतित
दुर्घटना के बाद डंपर में आग लगाने की घटना को लेकर पुलिस अधिकारी खासे चिंतित है। अधिकारियों को डर है कि आगे भी लोग दुर्घटना के बाद वाहनों को आग लगा देंगे। भीम नगर की घटना से यह परंपरा बन जाएगी। क्षेत्र में आए दिन डंपरों से कुचल कर लोगों की मौत हो जाती है। लेकिन डंपर में आग लगाने की यह पहली घटना है। 


डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सोमवार को भीम नगर में एक डंपर से कुचल कर भीम नगर बज्जर पट्टी निवासी सुरजीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह की मौत हो गई थी। मृतक के बड़े भाई मनींद्र सिंह पुत्र कश्मीर सिंह ने कुंडेश्वरी पुलिस चौकी में डंपर एचआर 38 क्यू-4416 के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज रिपोर्ट में कहा कि सुरजीत सिंह भीम नगर स्कूल के बाहर बाइक के साथ खड़ा था। तभी अज्ञात डंपर चालक ने लापरवाही से डंपर चलाते हुए सुरजीत सिंह को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed