{"_id":"642338eb1f8f7f5e9c069f34","slug":"car-rams-over-kid-rudrapur-news-c-8-1-96185-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: तेज रफ्तार कार की चपेट में आई तीन साल की बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: तेज रफ्तार कार की चपेट में आई तीन साल की बच्ची
Wed, 29 Mar 2023 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
- चालक फरार, पुलिस ने जब्त की कार, घायल की हालत गंभीर, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। शहर के इंदिरा कॉलोनी गली न. 01 निवासी राकेश कुमार की तीन साल की बेटी खुशी तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
राजेश के अनुसार दोपहर 11 बजे के आसपास खुशी घर के बगल में मौजूद दुकान में सामान लेने गई। वहां से लौटते समय सामने से आर रही काले रंग की तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल खुशी के सिर से काफी खून बह गया। आसपास के लोगों के पहुंचने पर चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, वहां प्राथमिक इलाज के बाद से निजी अस्पताल ले जाया गया। । परिजनों का कहना है कि खुशी के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन के सहारे कार को पुलिस चौकी पहुंचाया। एसएचओ विक्रम राठौर का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।