फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Udham Singh Nagar Accident bike rider going to sell flowers was crushed by a tanker, died on the spot

Accident: सितारगंज में हादसा, फूल बेचने जा रहे बाइक सवार को टैंकर ने कुचला, माैके पर दर्दनाक माैत

Thu, 17 Oct 2024 05:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सितारगंज(ऊधमसिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सितारगंज(ऊधमसिंह नगर) Updated Thu, 17 Oct 2024 05:03 PM IST
सार

हरिपद मंडल शाम को घर से बैगुल डाम के लिए निकला था। फूल लेने के बाद उसे बेचने के लिए डाम से सीधे शक्तिफार्म बाजार निकल गया। बाजार से एक किलोमीटर पहले कुसमौठ तिराहे पर सिडकुल से आए कैंटर ने उसे कुचल दिया।

विज्ञापन
Udham Singh Nagar Accident bike rider going to sell flowers was crushed by a tanker, died on the spot
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैगुल डाम से कमल का फूल लेकर बेचने जा रहे बाइक सवार को कैंटर ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। बुधवार को निर्मल नगर निवासी हरिपद मंडल (62) पुत्र कार्तिक मंडल कमल का फूल लेने के लिए शाम को घर से बैगुल डाम के लिए निकला था। फूल लेने के बाद उसे बेचने के लिए डाम से सीधे शक्तिफार्म बाजार निकल गया। बाजार से एक किलोमीटर पहले कुसमौठ तिराहे पर सिडकुल से आए कैंटर ने उसे कुचल दिया। इस दौरान राहगीरों ने हरिपद को पीएचसी शक्तिफार्म पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


दरोगा प्रकाश भट्ट ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक को हिरासत में लिया गया है। परिजनों ने बताया कि हरिपद पलंबर का काम करता था। उनकी करीब आधा एकड़ जमीन है, जिसमें वह सब्जी लगाया करते थे। उसके तीन बच्चे हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। पत्नी मंजू मंडल सहित तीनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


Udham Singh Nagar News: पंत विवि में 20 से 22 फरवरी तक होगी एग्रीकल्चर साइंस कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग
कुसमौठ तिराहे पर व्यक्ति की मौत से आक्रोशित लोगों ने भारी वाहन के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक साल में भारी वाहन के चपेट में आने से यह तीसरी मौत हुई है। इससे पहले भी ग्राम रुदपुर निवासी 13 वर्षीय छात्र सुमित मिस्त्री और वार्ड नंबर दो निवासी 29 वर्षीय संदीप मंडल की भारी वाहन से कुचलने से मौत हो गई थी। इसके बाद लोगों की मांग पर पुलिस प्रशासन ने शहर में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। कुछ दिनों बाद यह व्यवस्था भी समाप्त हो गई। संवाद

हादसे के बाद भी गुजरते रहे भारी वाहन
कैंटर से कुचलकर व्यक्ति की मौत के बाद भी भारी वाहनों का आवागमन जारी रहा। दशहरा से लेकर दिवाली तक त्योहारी सीजन में बाजार में काफी भीड़ रहने से हादसों की आशंका बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed