फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Agricultural Science Congress will be held in Pant University from 20 to 22 February.

Udham Singh Nagar News: पंत विवि में 20 से 22 फरवरी तक होगी एग्रीकल्चर साइंस कांग्रेस

Wed, 16 Oct 2024 03:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 16 Oct 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Agricultural Science Congress will be held in Pant University from 20 to 22 February.
पंतनगर। विवि के कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान की अध्यक्षता में 20 से 22 फरवरी तक होने वाली एग्रीकल्चर साइंस कांग्रेस की तैयारियों के लिए सोमवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला में कुलपति डाॅ. चौहान ने प्रदर्शनी में स्टाॅल लगाकर कृषि उपयोगी नई तकनीकों का प्रदर्शन करने और संस्थानों से अधिक से अधिक संख्या में वैज्ञानिकों, शोध छात्रों का प्रतिभाग कराने का आह्वान किया। निदेशक शोध आयोजक सचिव साइंस कांग्रेस डाॅ. एएस नैन ने अब तक की तैयारियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। डाॅ. एएस नैन ने बताया कि कांग्रेस में करीब ढाई हजार प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

देश-विदेश से कृषि क्षेत्र के प्रख्यात वैज्ञानिकों सहित नोबेल पुरस्कार विजेता, प्रगतिशील कृषक, देश के कई प्रमुख सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं का प्रतिभाग किया जाना प्रस्तावित है। संचालन जेडी शोध डाॅ. पीके सिंह और डाॅ. अनिल कुमार ने किया। इस दौरान डाॅ. त्रिवेनी दत्त, डाॅ. लक्ष्मीकांत, डाॅ. एम. मधु, डाॅ. प्रमोद कुमार पांडेय, डाॅ. यशपाल सिंह मलिक और डाॅ. सुभाष चंद्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार एमओयू पर किए गए हस्ताक्षर

पंतनगर। कार्यशाला में कृषि तकनीकी हस्तांतरण और विकास से संबंधित चार एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इसमें एग्रीइनोवेट इंडिया लिमिटेड के साथ उन्नत बीजों और तकनीकों का व्यवसायीकरण, पंतनगर कैपिटल के साथ स्टार्टअप, इंटरप्रन्योरशिप और रोजगार सृजन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed