फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Canning Starts From Nov First Week

नवंबर के पहले साप्ताह में शुरू होगा बाजपुर चीनी मिल का पेराई सत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Canning Starts From Nov First Week
बाजपुर चीनी मिल में प्रबंध निदेशक को ज्ञापन देते किसान। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर/जसपुर। उत्तराखंड सहकारी चीनी मिल्स संघ के एमडी/ (अपर सचिव चीनी उद्योग) उदयराज सिंह ने रविवार को चीनी मिल का निरीक्षण किया। सिंह ने नवंबर के प्रथम सप्ताह में पेराई सत्र शुरू करने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए। इसके बाद एमडी ने जसपुर की नादेही मिल का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रविवार शाम एमडी उदयराज सिंह ने मिल के मरम्मत कार्यों को देखा। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि पेराई सत्र के दौरान किसानों को दिक्कतें न उठानी पड़ें इसका विशेष ध्यान रखा जाए। वहां संघ केे महाप्रबंधक आरके सेठ, चीनी मिल के जीएम कैलाश टोलिया, प्रभारी मुख्य अभियंता अभिषेक कुमार, मुख्य रसायनविद् समरपाल सिंह, सीसीओ डॉ. राजीव अरोरा, अतुल चौहान आदि थे। इधर, भाकियू के एक प्रतिनिधिमंडल ने एमडी से मुलाकात कर मिल परिसर में ही एथेनॉल प्लांट स्थापित करने की मांग रखी। किसानों ने मिल में टूटी टिनशेड को बदलने, गन्ना यार्ड परिसर को ठीक करने सहित अन्य कई मांगों को भी प्रमुखता से रखा। वहां पर प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा, विश्वजीत सिंह बंटी, दलजीत सिंह रंधावा, विक्की रंधावा, मंदीप नरवाल आदि थे। वहीं, चीनी मिल श्रमिक संघ ने भी छह सूत्री ज्ञापन सौंपा। इधर, जसपुर की नादेही मिल पहुंचे एमडी ने अक्तूबर तक मरम्मत निपटाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक भी की। वहां पर जीएम अनिल चन्याल, सत्यपाल सिंह, देवेंद्र श्रीवास्तव, राहुल, शब्बीर, अजय गुप्ता, खीमानंद, मनोज राठी आदि थे। वहीं, फिटमेंट और मृतक आश्रितों के नियोजन की मांग के लिए कर्मचारियों ने एमडी को ज्ञापन सौंपा। वहां पर राजेंद्र सिंह, अंकुश राणा, उपेंद्र सिंह, मनोज जोशी, रुस्तम अली, राहुल कुमार, नौरव सिंह, अतुल चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed