फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cane Survey Will Starts From 15 April

15 अप्रैल से होगा गन्ने का जीपीएस सर्वे : पांडे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Cane Survey Will Starts From 15 April
गन्ना पेराई सत्र 2023-24 के लिए गन्ना सर्वेक्षण नीति जारी
विज्ञापन

किसानों के लिए जारी किया यूके केन मोबाइल एप
संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग आयुक्त हंसा दत्त पांडे ने राज्य में गन्ना पेराई सत्र 2023-24 के लिए गन्ना सर्वेक्षण नीति जारी की है। बुधवार को गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग कार्यालय के प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी नीलेश कुमार ने बताया कि सर्वे 15 अप्रैल से 15 जून तक होगा। कृषकों को गन्ना आपूर्ति एवं गन्ना मूल्य भुगतान व अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए यूके कैन एप मोबाइल एप तैयार किया है। गन्ना कृषकों की ओर से बोये गन्ना क्षेत्रफल का ऑनलाइन घोषणा पत्र भरा जाएगा। सर्वेक्षणकर्ता की ओर से जिसने बीते पैराई सत्र में जिस सर्किल का सर्वेक्षण किया है वह अब वर्तमान में उस सर्किल का सर्वेक्षण नहीं करेगा।

सर्वे टीम के क्षेत्र में जाने से पहले तारीख, सर्वे टीम प्रभारी का नाम व मोबाइल नंबर की सूचना तीन दिन पहले एसएमएस के माध्यम से किसान को मिलेगी। कृषकों के खेतों का सर्वे करने के बाद उसकी सूचना एसएमएस के माध्यम से किसान को भेजी जाएगी। इसके अलावा आयुक्त ने सहायक गन्ना आयुक्तों, उपायुक्तों, प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी और चीनी मिल के प्रधान प्रबंधकों को समय-समय पर सर्वेक्षण का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया शत-प्रतिशत सर्वेक्षण जीपीएस से होना प्रस्तावित है। यदि कोई किसान आपत्ति दर्ज कराता है तो उसका मैनुअल सर्वे भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed