{"_id":"680d3a4139246810860cfe54","slug":"cane-supervisor-meeting-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-126240-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: तबादले जिले में ही करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: तबादले जिले में ही करने की मांग
Sun, 27 Apr 2025 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। उत्तराखंड गन्ना पर्यवेक्षक संघ की ओर से शनिवार को बाजपुर रोड स्थित गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। इसमें गन्ना पर्यवेक्षकों को गोदाम संचालन से मुक्त रखे जाने और उनके तबादले जिले में ही ब्लॉक और जोन स्तर पर करने की मांग उठाई गई।
वक्ताओं ने कहा कि गन्ना पर्यवेक्षकों के पद तृतीय श्रेणी के हैं और जोन स्तर से ग्राम स्तर पर अपनी सेवाएं देते हैं। बावजूद इसके उनके स्थानांतरण जिले से बाहर कर दिए जाते हैं। कई बार यह मांग उच्चाधिकारियों के समक्ष रखी जा चुकी है। पदोन्नति काफी समय से लंबित है।
रिक्त पदों के अनुसार अधियाचन अभी तक नहीं भेजा गया है। उन्होंने कहा कि सहकारी गन्ना समितियों के खाद गोदामों का संचालन गन्ना पर्यवेक्षकों की ओर से किया जा रहा है। विगत वर्षों में अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। जिस कारण उन्हें एसीपी का लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने कार्रवाई को समाप्त कर एसीपी का लाभ देने की मांग की।
विज्ञापन
इसके बाद मांगों का ज्ञापन मुख्य अतिथि अपर आयुक्त चंद्र सिंह इमलाल को सौंपा।
वहां पर नीलेश कुमार, सहायक आयुक्त कुलश्रेष्ठ फुलेरिया, प्रदेश महामंत्री भगीरथ, गिरजेश कांडपाल, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार, जितेंद्र कुमार थे।