{"_id":"583c85534f1c1be665de5319","slug":"cane-price-of-rs-350-a-quintal-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मूल्य 350 रुपए क्विंटल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मूल्य 350 रुपए क्विंटल करने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
Updated Tue, 29 Nov 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर में गन्ना मूल्य निर्धारण समिति की बैठक में मौजूद प्रतिनिधि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। गन्ना मूल्य निर्धारण समिति की बैठक में समिति सदस्यों ने गन्ने का मूल्य 350 रुपए प्रति क्विंटल घोषित करने के साथ ही गन्ने का बकाया भुगतान करने की मांग की है। सोमवार को गन्ना आयुक्त कार्यालय सभागार में गन्ना मूल्य निर्धारण समिति की बैठक में किसान प्रतिनिधियों ने कहा कि समिति मूल्य निर्धारण की सरकार से सिफारिश करने से पहले सरकार से किसानों का पिछला बकाया भुगतान कराएं।
विज्ञापन
अजब सिंह ने कहा कि खाद बीज, दवाईयों, कृषि उपकरणों, मजदूरों की मजदूरी बढ़ने से गन्ना उत्पादन मूल्य बढ़ा है। हरिमोहन उपाध्याय ने कहा कि यूपी ने गन्ना का मूल्य 305 और 315 रुपए रखा है। अगर इससे अधिक मूल्य नहीं मिला तो राज्य का गन्ना यूपी को सप्लाई होगा। सिद्धार्थ कुमार ने कहा कि डीजल और अन्य चीजों के दाम बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
समिति अध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें दुख है कि अभी तक किसानों का पिछले साल का गन्ना बकाया का भुगतान नहीं हो सका है। वहां सहायक गन्ना आयुक्त धर्मवीर, सहायक गन्ना आयुक्त मुख्यालय शैलेंद्र सिंह, सहायक गन्ना आयुक्त देहरादून हरिमोहन उपाध्याय, जीएम लक्सर एके श्रीवास्तव, वैज्ञानिक प्रकाश तिवारी, प्रकाश तिवारी आदि थे।
विज्ञापन