फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   candle march and pay tribute to martyrs

कैंडल मार्च निकालकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी 

Sat, 16 Feb 2019 12:48 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Sat, 16 Feb 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
candle march and pay tribute to martyrs
कैंडिल मार्च निकालकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते लोग। - फोटो : amar ujala
 
विज्ञापन

भाजपा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, अधिवक्ताओं, उजाला अस्पताल के कर्मचारियों समेत तमाम संगठनों ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला। एमपी चौक पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वहां विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, सर्वेश बाली, गुरविंदर सिंह चंडोक आदि थे। वहीं कांग्रेस से कैंडल मार्च निकालने वालों में मुक्ता सिंह, संदीप सहगल, ब्रह्मपाल सिंह, अरुण चौहान, शफीक अंसारी, मुकेश मेहरोत्रा, अब्दुल अजीज कुरैशी, जया अजिता शर्मा आदि थे। 

इधर, कात्यानी पेपर मिल में श्रद्धांजलि सभा में कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट अजयवीर सिंह चौहान समेत समस्त स्टाफ मौजूद था। वहीं काशीपुर बार एसोसिएशन की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रपति को संबोधित एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर शहीद परिवार को सरकार द्वारा 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने समेत आतंकियों से बदला लेने की मांग की गई। शाम को कैंडल मार्च निकाला। वहां पर बार कौंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्य हरी सिंह नेगी, वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र मिश्रा, अशोक वैश्य, सिंधु आकाश, नरेश कश्यप, मोहित कांबोज आदि थे। 
विज्ञापन


इधर, धर्मयात्रा महासंघ के बैनर तले महाराणा प्रताप चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। वहां कृष्ण कुमार अग्रवाल, प्रदीप कुमार त्यागी, नितिन कुमार गोले, अशोक टंडन, मदन मोहन गोले, कैलाश प्रजापति आदि थे। उधर बसपाइयों ने आतंकवाद का पुतला फूंका। वहां पर डॉ. एमए राहुल, सतपाल सिंह, कृष्ण कुमार, सोनू सागर, मन्नू, राजेंद्र कुमार आदि थे। इधर जनशक्ति विकास संगठन ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहां पर आरिफ खान आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर जसपुर में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से विरत रहकर पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। बाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। वहां दिनेश शर्मा, मुनेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, दिग्विजय सिंह, गुलाम साबिर, ब्रजेश चौहान आदि थे। इधर, विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पाकिस्तान के पुतले की शवयात्रा लेकर मुख्य बाजार होते हुए सुभाष चौक पहुंचे।


वही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पृथ्वीराज चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। वहीं समदर्शी संस्था के कार्यकर्ता ने शहर में कैंडल मार्च निकाला। वहां पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, डॉ. सुदेश, मो. यामीन, हाजी जाहिद हुसैन, मो. आरिफ, जाकिर हुसैन, अशीष चौबे, मुकेश, नीलकमल, हरिओम आदि थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed