{"_id":"669eefb3c20a5f9365095254","slug":"call-to-the-people-of-the-society-to-join-the-single-campaign-khatima-news-c-236-1-ktm1001-104783-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: समाज के लोगों को एकल अभियान से जुड़ने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: समाज के लोगों को एकल अभियान से जुड़ने का आह्वान
Tue, 23 Jul 2024 05:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। चार दिवसीय प्रभाग योजना वर्ग के समापन पर मां भारती के प्रतिमा के सम्मुख पुष्प अर्पित किए गए। इसमें मुख्य वक्ता मा स्नेह पाल सिंह ने संघ की परिकल्पना रखते हुए एकल अभियान के महत्त्व को बताया। समाज के समस्त जनों को एकल अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि पुलिस उपाधीक्षक विमल रावत ने एकल अभियान के कार्य की एवं कार्यकर्ताओं की सराहना की। मुख्य अतिथि अचल शर्मा, विशिष्ट अतिथि कमल बिष्ट, विष्णु शर्मा ने भी विचार रखे। वहां संभाग अभियान प्रमुख अरविंद कन्नौजिया, केद्रीय कार्यकारिणी सदस्य भुवन चंद्र पांडेय, प्रभाग उपाध्यक्ष शांति पांडेय, जगदीश पांडेय, संभाग उपाध्यक्ष लाल सिंह दायमा, रमेश ओली आदि थे।
विज्ञापन