{"_id":"613fa5ff8ebc3eb6231503ae","slug":"cage-settled-in-jungle-kashipur-news-hld437851873","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए का आतंक, वन कर्मियों ने लगाया पिंजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसपुर में पतरामपुर गांव के पास पिंजरा लगाते वन कर्मी।
- फोटो : KASHIPUR
Link Copied
जसपुर। धर्मपुर मकोनिया गांव में तेंदुए का आतंक है। ग्रामीण तेंदुए के डर से अपने खेतों में नहीं जा रहे हैं। वन कर्मियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पतरामपुर गांव के पास पिंजरा लगाया है। धर्मपुर मकोनिया गांव निवासी मनजीत सिंह ढिल्लों के घर में रविवार रात को तेंदुए ने घुसकर पालतू कुत्ते को निवाला बना लिया। ग्रामीण होरी सिंह पर हमले का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उसे बचाया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना दी है। ग्रामीणों ने कहा कि बीते एक सप्ताह से उनके गांव में तेंदुआ लगातार आ रहा है। उसने अब तक गांव के आधा दर्जन से अधिक कुत्तों को निवाला बना लिया है। ग्रामीणों ने कहा कि वह तेंदुए के डर से अपने खेतों पर भी नहीं जा पा रहे हैं। गांव में तेंदुए का आतंक है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना देकर तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। पतरामपुर वन रेंज के दरोगा अनिल चौहान ने बताया कि तेंदुआ रास्ते बदल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में देर शाम अपने घरों से नहीं निकलने की मुनादी कराकर ग्रामीणों से अनुरोध किया गया है कि वे देर शाम को अपने घरों से बाहर न निकलें। तेंदुए को पकड़ने के लिए पतरामपुर गांव के पास पिंजरा लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।