फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bypass Will not move out from Paper

Udham Singh Nagar News: कागजों में बाईपास, धरातल में नहीं दिखता विकास

Sat, 22 Apr 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 22 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bypass Will not move out from Paper
चार साल में शुरू नहीं हो सका बाइपास चौड़ीकरण का कार्य, खर्चा बढ़कर हुआ दोगुना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। शहर से होकर गुजर रहे काशीपुर बाइपास के चौड़ीकरण का कार्य चार साल बाद भी शुरू नहीं हो सका है। कागजों में ही चल रहे विकास को लेकर हो रही देरी से इसकी लागत भी बढ़ रही है। चार साल पहले पानी और बिजली की लाइन शिफ्टिंग के लिए 1.66 करोड़ रुपये का स्टीमेट शासन को भेजा गया था। शासन की ओर से नया स्टीमेट मांगने के बाद अब यह बढ़कर 3.14 करोड़ रुपये पहुंच गया।
काशीपुर बाइपास पर वाहनों के बढ़ते बोझ और जाम के चलते इसे फोरलेन बनाने का फैसला किया गया था। इसके बाद साल 2019 में बाइपास के चौड़ीकरण की कवायद शुरू की गई। इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में बिजली के पोल शिफ्टिंग के साथ ही नए पोल लगाने के लिए एक करोड़ 17 लाख रुपये का स्टीमेट तैयार किया गया था। वहीं पेयजल लाइनों को हटाने के लिए 49 लाख रुपये का स्टीमेट बनाया गया था। यह योजना परवान चढ़ती इससे पहले ही इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शासन में बाइपास के चौड़ीकरण की आवश्यकता नहीं होने की बात कही गई थी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के बाद विधायक शिव अरोरा के प्रयासों से फिर से बाइपास को लेकर संबंधित विभाग सक्रिय हुए थे। इसके बाद शासन की ओर से नया स्टीमेट मांगा गया था। नए स्टीमेट में पेयजल लाइनों को हटाने के लिए 92.10 लाख रुपये और बिजली पोल शिफ्टिंग, नए पोल को लगाने के लिए दो करोड़ 22 लाख रुपये का खर्च आ रहा है। इस प्रोजेक्ट में देरी के चलते प्रोजेक्ट की लागत में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पेयजल और बिजली पोल के शिफ्टिंग का प्रपत्र बनाकर शासन को जल्द ही भेजा जाएगा। इसके साथ ही पैसा स्वीकृत होने के बाद इन विभागों से काम कराया जाएगा। - राजेंद्र प्रसाद - सहायक अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed