फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   By far the largest Ravana in Rudrapur will combustion

रुद्रपुर में दहन होगा अब तक का सबसे बड़ा रावण

Thu, 22 Oct 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Thu, 22 Oct 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन

 दशहरे मेले की तैयारियों को रामलीला कमेटी और रामलीला नाटक क्लब ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इस बार शहरवासियों को अभी तक के सबसे बड़ा रावण का पुतला देखने को मिलेगा।

विज्ञापन


इस वर्ष रावण की पुतले की लंबाई बढ़ा कर 75 फीट कर दी है। रुद्रपुर में अब तक अधिकतम 60 फीट तक का रावण का पुतला बनता था।

 बृहस्पतिवार शाम 6 बजे प्रशासन की देखरेख में भारी आतिशबाजी के साथ रावण, कुंभकरण, मेघनाद के पुतले का दहन होगा। 

बुधवार को दशहरे मेले के लिए गांधी पार्क में भव्य तैयारियां की गई है। सुबह से ही गांधी पार्क में बेरीकेटिंग निर्माण का कार्य चलता रहा।

साथ ही मंच, वीआईपी दीर्घा का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया गया है। रावण, मेघनाद, कुंभकरण के पुतलों को कारीगरों ने अंतिम रूप दिया।

सुबह इनमें आतिशबाजी का सामान लगाकर खड़ा किया जाएगा। रामलीला कमेटी और राम नाटक क्लब के पदाधिकारी दिनभर दशहरे मेले की तैयारियों में लगे रहे।

 मेले के लिए गांधी पार्क को भव्य रूप से सजाया गया है। बृहस्पतिवार को सांय पांच बजे राम और रावण युद्ध  पांच मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए गांधी पार्क में पहुंचेगा।
विज्ञापन


जहां रावण के वध के बाद रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले का भारी आतिशबाजी के साथ दहन किया जायेगा। इसके बाद श्रीराम का राजतिलक किया जाएगा।

रामनाटक क्लब के महामंत्री ने बताया कि इस बार रावण के पुतले की लंबाई बढ़ा कर 60 फीट से 75 फीट कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस बार पिछले बार की तुलना में भव्य आतिशबाजी के साथ मेले का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed