{"_id":"652d91b37b616382980e76d2","slug":"bus-rams-over-car-two-injured-sitarganj-news-c-234-1-shld1017-753-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कार को बस ने मारी टक्कर, सेल्स ऑफिसर सहित दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कार को बस ने मारी टक्कर, सेल्स ऑफिसर सहित दो घायल
Tue, 17 Oct 2023 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
-16एसटीजी08पी: सितारगंज सिसईखेड़ा में टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त कार व रोडवेज बस। संवाद
नानकमत्ता। लिंक रोड से हाईवे पर चढ़ रही कार को उत्तराखंड परिवहन निगम की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार भारत पेट्रोलियम के सेल्स ऑफिसर हितेश फूबमाली सहित दो लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया।
हितेश फूबमाली अपने चालक गोपाल सिंह कार से जा रहे थे। सिसई खेड़ा के पास हादसा हो गया। टनकपुर डिपो की बस खटीमा की ओर से रुद्रपुर जा रही थी। हादसा इतना जबर्दस्त था कि बस सड़क किनारे पेड़ में जाकर अटक गई। पुलिस ने यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य को रवाना किया।