फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bullet went into the forest, youths injured

जंगल में चली गोली, युवक घायल

Tue, 03 Mar 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा (ऊधमसिंह नगर) Updated Tue, 03 Mar 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
Bullet went into the forest, youths injured
 किलपुरा रेंज के जंगल में चली गोली में बरिया मझोला निवासी एक युवक घायल हो गया। वन महकमे के अनुसार युवक जंगल में सागौन का पेड़ काट रहा था, उसको पकड़ने के दौरान गुत्थमगुत्था हुई, जिस दौरान गोली चली। वहीं, पुलिस को सौंपी तहरीर में घायल युवक के परिजनों ने साजिशन गोली मारने का आरोप वन महकमे पर जड़ा है। वन विभाग ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

 पुलिस को सौंपी तहरीर में वन दरोगा गोस्वामी ने कहा कि वह अपने तीन सह कर्मियों के साथ गश्त पर थे, तो लगभग साढ़े आठ बजे देखा कि एक युवक सागौन का पेड़ काट रहा था और दो अन्य काटे गए सागौन के आरी से गिल्टे बना रहे थे। जब उन्होंने उन पर टार्च मारी तो दो आरोपी भाग गए जबकि बिरिया मझोला निवासी किशन चंद नामक युवक को उन्होंने पकड़ लिया। डीएफओ डा. पराग मधुकर धकाते और एसडीओ राजेश श्रीवास्तव के अनुसार किशन चंद को पकड़ने के दौरान गुत्थमगुत्था में गोली चलने से वह घायल हुआ है। जिसकी चिकित्सक से जांच कराने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। किशन चंद का इलाज भोजीपुरा स्थित अस्पताल में चल रहा है। इधर वन दरोगा महेंद्र गिरी गोस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने किशन चंद व दो अन्य के विरुद्ध 26 फारेस्ट एक्ट 379, 411 चोरी और बरामदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, घायल युवक के भाई दीपेंद्र चंद ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। उसका आरोप है कि उसका भाई दो मार्च की देर शाम 7:30 बजे दोगाड़ी गोठ से होली खेलकर वापस आ रहा था। तो रास्ते में वन दरोगा गोस्वामी और दूसरे वनकर्मियों पर नशे की हालत में किशन का रास्ता रोका और उसके साथ मारपीट की। बाद में किशन चंद को पेड़ से बांधकर विभागीय राइफल से उसके पैर में गोली मार दी। घायल होने पर ही वन दरोगा उसे अस्पताल लेकर आया जहां हालत नाजुक होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। दीपेंद्र ने भाई को गोली मारने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर उमेद चंद, जनक चंद, संतोष चंद, कुंदन चंद, पूरन मेहता, महेंद्र सिंह पोखरिया, कृष्ण सिंह, राकेश चंद, जगत सिंह, जगदीश सामंत, प्रकाश चंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed