फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bulldozer runs on illegal shrine built on government land in Jaspur

जसपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन: सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, एसडीएम ने पहले ही भेजा था नोटिस

Sat, 04 Jul 2026 11:17 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, जसपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जसपुर Published by: Heera Updated Sat, 04 Jul 2026 11:17 AM IST
सार

जसपुर के अहमद नगर में एसडीएम राहुल शाह के सर्वे में सरकारी जमीन पर बनी मजार अवैध मिली। तीन सप्ताह पहले नोटिस देने के बाद भी वैध दस्तावेज न आने पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया।

विज्ञापन
Bulldozer runs on illegal shrine built on government land in Jaspur
जसपुर में सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जसपुर तहसील के अहमद नगर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बनी एक अवैध मजार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। जसपुर के एसडीएम राहुल शाह ने क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बने अवैध धार्मिक निर्माणों का सर्वे कराया था। सर्वे के दौरान अहमद नगर में सरकारी जमीन पर बनी एक मजार को अवैध निर्माण के रूप में चिन्हित किया। प्रशासन ने करीब तीन सप्ताह पहले संबंधित स्थल पर नोटिस चस्पा कर निर्माण और भूमि से जुड़े वैध दस्तावेज निर्धारित समय के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन


नोटिस की अवधि समाप्त होने तक किसी भी व्यक्ति या संस्था की ओर से भूमि स्वामित्व अथवा निर्माण की वैधता से जुड़े कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके बाद प्रशासन ने राजस्व और पुलिस विभाग की मौजूदगी में बुधवार सुबह बुलडोजर चलाकर अवैध संरचना को हटा दिया।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि ध्वस्तीकरण के दौरान मजार के भीतर किसी प्रकार के धार्मिक अवशेष या अन्य सामग्री नहीं मिली। कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग ने भूमि को समतल कर सरकारी कब्जे में ले लिया है। कार्रवाई के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। अभियान में दो जेसीबी मशीनों सहित 50 से अधिक राजस्व, पुलिस एवं अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तैनात किया गया। संपूर्ण कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई तथा कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed