फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BTech student hanged himself in Pantnagar University

पंतनगर विवि में बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर जान दी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
BTech student hanged himself in Pantnagar University
शिवांश चौहान (फाइल फोटो)। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। पंतनगर विवि के विश्वेसरैया भवन के छात्रावास में बीटेक के छात्र ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बीते सोमवार को ही वह अपने घर से लौटा था। दुखद सूचना मिलने पर मृतक छात्र के परिजन भी चिकित्सालय पहुंच गए। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन

धामपुर, बिजनौर (यूपी) निवासी शिवांश चौहान (21) पुत्र वीरेंद्र चौहान जीबी पंत कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में बीटेक (विद्युत अभियांत्रिकी) विभाग में चतुर्थ वर्ष का छात्र था। विवि में अवकाश समाप्त होने के बाद बीते सोमवार की दोपहर को वह अपने घर से विवि के विश्वेसरैया भवन छात्रावास में लौटा था।
विज्ञापन

बुधवार की शाम करीब पांच बजे चाय पीने के लिए साथी छात्र उसे बुलाने उसके कमरा नंबर 33 में पहुंचे तो दरवाजा भीतर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो छात्रावास में मौजूद सुरक्षा कर्मियों को बुलाकर बमुश्किल दरवाजा खोला गया। शिवांश कमरे में बेडशीट के सहारे पंखे से झूलता मिला। साथी छात्रों व सुरक्षाकर्मियों ने उसे उतारकर विवि चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही कालागढ़ में कार्यरत शिवांश के परिजन पंतनगर के लिए रवाना हो गए। छात्र ने आत्महत्या क्यों की और कमरे में कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इस पर कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।

सूत्रों के अनुसार छात्र बहुत ही मेधावी था और बीटेक तृतीय वर्ष में उसने सात ओजीपीए हासिल किया था। उसने कुछ दिन पूर्व कैंपस में प्लेसमेंट के लिए आई कंपनी में साक्षात्कार दिया था। इसमें उसका चयन नहीं होने पर वह अवसाद में चला गया था। हालिया दिनों में विवि में छात्रों की आत्महत्या का यह दूसरा मामला है। इससे पहले लगभग दो वर्ष पूर्व बीएससी की एक छात्रा ने सुभाष भवन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में छात्रा ने अपनी मौत का कारण पारिवारिक कलह बताया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed