{"_id":"5bca1dd3bdec226993577f81","slug":"bsnl-will-give-two-gb-data-per-day-in-78-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल 78 रुपये में प्रतिदिन देगा दो जीबी डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल 78 रुपये में प्रतिदिन देगा दो जीबी डाटा
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Fri, 19 Oct 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने लोगों को आकर्षित करने के लिए दीपावली ऑफर शुरू किया है। 78 रुपये के इस प्लान की वैधता दस दिन होगी, जिसमें हर रोज दो जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलेगी। यह ऑफर 10 नवंबर तक जारी रहेगा।
बीएसएनएल के सब डिविजनल इंजीनियर अरुण कुमार छाबड़ा ने बताया कि यह प्लान दीपावली में उपभोक्ताओं के लिए एक तोहफा है। ऑफर 16 अक्तूबर से शुरू हुआ है और 10 नवंबर तक जारी रहेगा। इस अवधि में उपभोक्ता बीएसएनएल की इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
यह प्लान सिग्नल के अनुसार टू जी, थ्री जी और फोर जी पर काम करेगा। उन्होंने कहा कि इस ऑफर का लाभ उठाकर ग्राहक अपनी दीपावली को यादगार बना सकते हैं।