फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Brother-in-law shot young man in dispute over love affair with sister-in-law in rudrapur

Rudrapur: साली से प्रेम प्रसंग के विवाद में जीजा ने युवक को मारी थी गोली, आरोपी समेत तीन गिरफ्तार; जानें मामला

Sat, 27 Jul 2024 02:24 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 27 Jul 2024 02:24 PM IST
सार

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में छह दिन पहले युवक को संदिग्ध रूप से गोली लगने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी ने साली से प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक को दो गोली मारी थी।

विज्ञापन
Brother-in-law shot young man in dispute over love affair with sister-in-law in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 

विज्ञापन

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में छह दिन पहले युवक को संदिग्ध रूप से गोली लगने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी ने साली से प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक को दो गोली मारी थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर आरोपियाें को जेल भेज दिया है।

शुक्रवार को पुलिस कार्यालय सभागार में एसपी क्राइम चंद्रशेखर आर घोड़के ने बताया कि वार्ड सात आजादनगर निवासी प्रताप ने 23 जुलाई को ट्रांजिट कैंप थाने में केस दर्ज कराया था। उन्होंने कहा था कि 20 जुलाई की शाम उनके बेटे विशाल को अरविंद ने अपने घर बुलाकर गोली मारी थी। अरविंद के साथ ही उसका दोस्त प्रकाश भी मौजूद था। घायल विशाल का बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई थी। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि घटना को आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने अरविंद निवासी आजादनगर मूल निवासी शरीफ नगर इट्टव्वा थाना देवरनिया बरेली और प्रकाश सागर निवासी बड़ी शाही गांधीनगर थाना शाही बरेली को शिवनगर श्मशान घाट पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अरविंद की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल को बरामद किया गया।

विज्ञापन

घटना वाली रात विशाल को अपने घर ले गया था मुख्य आरोपी
पूछताछ में अरविंद ने बताया कि उसने पिस्टल और गोलियां गौरव कश्यप निवासी आजादनगर से खरीदी थी। इस पर गौरव को मोदी मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया। एसपी क्राइम ने बताया कि घायल विशाल का अरविंद की साली से प्रेम प्रसंग था। घटना वाली शाम आरोपी अरविंद घायल विशाल को अपने घर ले गया था और प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में अरविंद ने दो गोली विशाल को मारी थी। जांच में सामने आया है कि घटना के समय अरविंद की साली भी मौजूद थी। उसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। वहां पर एसएचओ भारत सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed