{"_id":"65c528c3e064d000bc0fd564","slug":"brother-in-law-dies-in-road-accident-brother-in-law-serious-khatima-news-c-236-1-ktm1001-102354-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सड़क दुर्घटना में जीजा की मौत, साला गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सड़क दुर्घटना में जीजा की मौत, साला गंभीर
Fri, 09 Feb 2024 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 09 Feb 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। टनकपुर से सितारगंज लौटते समय चकरपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक में पीछे बैठा उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वाले युवक की दो माह पहले ही शादी हुई थी।
पीलीभीत (यूपी) निवासी अमर सिंह (22) पुत्र भीम सेन टनकपुर में राजमिस्त्री का काम करता था। वह अपनी पत्नी पूजा के साथ टनकपुर में झुग्गी झोपड़ी में रहता था। उसका साला सितारगंज निवासी मनोज कुमार (36) पुत्र खेमकरन भी राजमिस्त्री है। बुधवार रात अमर बाइक से सितारगंज स्थित ससुराल जा रहा था। उसका साला मनोज बाइक पर पीछे बैठे था। चकरपुर में जगबूड़ा पुल के पास सामने से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे अमर और मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। अज्ञात वाहन ने पैदल चल कुछ अन्य लोगों को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया था। 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने अमर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मनोज को हल्द्वानी रेफर किया गया। पति की मौत का समाचार सुनकर पूनम बेहोश हो गई। परिजनों ने बताया कि अमर और पूनम का विवाह चार दिसंबर 2023 को हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी वाहन चालक का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने चकरपुर पुलिस चौकी में तहरीर दी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
इस साल अब तक छह लोगों की हादसों में जान गई
खटीमा। खटीमा में बाइपास निर्माण और सितारगंज-टनकपुर टू लेन मार्ग बनने के बाद सुविधाएं तो बढ़ी है लेकिन वाहनों की गति अनियंत्रित हो गई। तेज गति और अनियंत्रित वाहनों के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं घट रही हैं। खटीमा में वर्ष 2020 में जहां सड़क दुर्घटना में 25, वर्ष 2021 में 15, 2022 में 22 और वर्ष 2023 में 18 लोगों की मौत हुई। नए साल में भी अब तक छह लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा चुके हैं।