फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Broken plenty dignity of language

भाषा की मर्यादा खूब टूटी

Sun, 12 Feb 2017 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Sun, 12 Feb 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
। मोदी की जनसभा में सांसद से लेकर प्रत्याशियों और बड़े पदाधिकारियों ने भाषा की मर्यादा की सभी सीमाएं तोड़ दीं। किच्छा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला ने जहां सीएम हरीश रावत को रावण की संज्ञा दी वहीं इंदिरा हृदयेश की ओर इशारा करते हुए उन्हें सूर्पणखा तक कह डाला। सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने तो मंच पर ही बैठे यशपाल आर्य को विभीषण की उपाधि डे डाली। अपने उत्साहित भाषण में कोश्यारी ने साफ शब्दों में कहा कि रावण रूपी हरीश रावत ने विभीषण को लात मारकर निकाल दिया तो मर्यादित भाजपा राम ने उन्हें गले लगाया है। वहीं रुद्रपुर से भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी अपने प्रतिद्वंद्वी तिलकराज बेहड़ को खलनायक कलाकार अमरीशपुरी के नाम से इशारा किया।
विज्ञापन


सभा स्थल पर अपार भीड़ को देखकर पीएम मोदी के आने से पहले मंच से संबोधन करने वालों ने उत्साहित होकर जमकर भाषा की मर्यादा को तोड़ा। जिसे भी जितना बोलने का मौका मिला उसने मुख्यमंत्री हरीश रावत को सीधे तौर पर निशाने पर लिया। कांग्रेस सरकार को पूरी तरह घेरते हुए जमकर निशाना साधा। क्षेत्रीय सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने तो अपने 22 मिनट के भाषण में जहां लोगों में खूब जोश भरा वहीं वह मंच पर बैठे बाजपुर सीट से प्रत्याशी यशपाल आर्य को भी अपने निशाने पर लेने से नहीं चूके। कोश्यारी ने सीधे तौर पर कह दिया कि रावण रूपी हरीश रावत ने यशपाल को विभीषण की तरह लात मारकर निकाल दिया, यह तो मर्यादा राम मयी भाजपा थी जो उन्हें लगे लगा लिया।
विज्ञापन



पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने भी मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि रावत बहुत अहंकारी हैं। आज हालात यह है कि अपने अहंकार में उन्होंने प्रदेश में पूरी पार्टी ही तोड़ दी है। आज प्रदेश में और कांग्रेस सरकार में जो हालात पैदा हो रहे हैं वह किसी से छिपे नहीं है। अपनी मनमर्जी से सरकार चलाने वाले मुख्यमंत्री हरीश रावत का अहंकार तोड़ना है, क्योंकि अहंकार तो रावण का भी नहीं रहा। विजय बहुणा ने भी भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि भाजपा उम्मीदों का उत्तराखंड बनाना चाहती है। जिन उम्मीदों को लेकर उत्तराखंड बना था वह अभी पूरी नहीं हो पाई हैं, उन्हें पूरा करना है। बहुगुणा ने भी अपने भाषण में मोदी सरकार की उपलब्धियां और उनके दूरगामी परिणाम भी बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed