फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   British police station was captured by authorities

ब्रिटिश कालीन पुलिस चौकी पर प्रशासन ने लिया कब्जा

Thu, 17 Dec 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा। Updated Thu, 17 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
British police station was captured by authorities

विज्ञापन

 यूपी से लगे ग्राम मझोला में ब्रिटिश शासन की पुलिस चौकी परिसर पर हुए अतिक्रमण का एसडीएम ने निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ऋचा सिंह ने सरकारी खोड़ के अतिक्रमण एवं सरकारी भूमि पर चल रहे खेल मैदान के अतिक्रमणों का भी जायजा लिया। नापजोख में पुलिस चौकी का रकबा तीन एकड़ एवं सरकारी खोड़ का रकबा एक बीघा पाया। जबकि खेल मैदान वाली सरकारी भूमि का रकबा तीन एकड़ से अधिक बताया गया। यह मैदान भी अतिक्रमण की जद में बताया गया। एसडीएम ने चौकी परिसर में लगी गेहूं की फसल को लाल झंडियां गाड़कर कब्जे में लिया।
ग्रामीणों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने मझोला स्थित पुरानी पुलिस चौकी परिसर पर हुए अतिक्रमण का जायजा लिया। उन्होंने राजस्व रिकार्ड में ब्रिटिश कालीन इस चौकी का रकबा तीन एकड़ पाया। इसके आधा बीघा भूमि पर रिपोर्टिंग चौकी बताई, शेष भाग में गेहूं की फसल, पशुचारा, सब्जी एवं हल्दी उगी पाई गई। एसडीएम ने खेती वाले रकबे में लाल झंडे लगाकर कब्जा लेकर इस जमीन पर उगी फसल को हल्का पटवारी के सुपुर्द कर दिया। फसल की बिक्री कर इस राशि को सरकारी कोष में जमा किया जाएगा।

विज्ञापन

इस दौरान लगभग एक बीघा भूमि पर बने पुराने सरकारी खोड़ का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि सरकारी खोड़ को खुर्दबुर्द कर कब्जे के प्रयास चल रहे हैं। एसडीएम ने मौके पर अतिक्रमणकारी को तलब कर उससे तत्काल खोड़ की भूमि खाली करने को कहा। बाद में उन्होंने अतिक्रमण की चपेट में आ रहे खेल के मैदान का भी स्थलीय निरीक्षण किया। एसडीएम ने इस संबंध में राजस्व निरीक्षक और हल्का पटवारी को निर्देश दिए और कहा कि उनके इलाके में अतिक्रमण हुए तो उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। वहां पर राजस्व निरीक्षक गिरीवर सिंह, सतीश सिंह, उप प्रधान धीरेंद्र गुप्ता, राजेश पटेल, संजू, सोनू, राजाराम, पप्पू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed