{"_id":"61d5eada00716e06b550eb77","slug":"bridge-is-ready-sitarganj-news-hld4500673104","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ करोड़ से अधिक की लागत से सिडकुल-शक्तिफार्म मार्ग पर पुल बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ करोड़ से अधिक की लागत से सिडकुल-शक्तिफार्म मार्ग पर पुल बनकर तैयार
विज्ञापन
शक्तिफार्म के सूखी नदी पर बने पुल निर्माणाधीन एप्रोच मार्ग।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिफार्म। औद्योगिक आस्थान सिडकुल को शक्तिफार्म से जोड़ने वाले सूखी नदी पर 180 मीटर लंबा पुल बनकर तैयार हो गया है। पुल के दोनों ओर एप्रोच मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार को रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा और विधायक सौरभ बहुगुणा शुक्रवार को पुल का लोकार्पण करेंगे।
क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और विधायक सौरभ बहुगुणा के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक सिडकुल को शक्तिफार्म से जोड़ने वाले इस पुल के निर्माण में नौ करोड़ 82 लाख रुपये की लागत आई। इधर, बुधवार को विधायक सौरभ बहुगुणा ने सैनिक बहुल क्षेत्र सिसौना में विधायक निधि से सात लाख पचास हजार की लागत से बन रहे सामुदायिक भवन का गौरव सेनानी संगठन के वीर सैनिकों की मौजूदगी में शिलान्यास किया।
विधायक ने कहा कि लंबे समय से पूर्व सैनिक मिलन केंद्र की मांग कर रहे थे। जल्द ही इसका लोकार्पण किया जाएगा। इस दौरान सीडीएस जनरल बिपिन रावत को याद कर विधायक सौरभ भावुक हो गए। इस दौरान गौरव सेनानी संगठन के अध्यक्ष कैप्टन आत्मा सिंह, कैप्टन आरपी रैखाली, कैप्टन जितेंद्र पांडे, कैप्टन पूरन सिंह, कैप्टन रघुवीर सिंह नेगी, कैप्टन जगत सिंह धामी, कैप्टन गंगा सिंह कार्की, कैप्टन चंदन सिंह, कैप्टन त्रिलोचन सिंह, नायक दिलीप सिंह, आनंद बल्लभ भट्ट, जया जोशी, हेमचंद भट्ट, प्रमोद पांडे, कुलदीप सिंह आदि थे।

सितारगंज के सिसौना गांव में जनमिलन केंद्र का शिलान्यास करते विधायक सौरभ बहुगुणा।- फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन