Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Breathing during the first 'golden minute' is essential for life: Dr. Rakholia

पहले गोल्डन मिनट में सांस लेना जीवन के लिए जरूरी: डाॅ. रखोलिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Breathing during the first 'golden minute' is essential for life: Dr. Rakholia
रुद्रपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर के सभागार में नवजात पुनर्जीवन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. हेमंत दत्त और बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ऋतु रखोलिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ऋतु रखोलिया ने बताया कि प्रधानमंत्री की ओर से देश में नवजात मृत्यु दर को 2030 तक एक अंक तक लाने का लक्ष्य रखा गया है। लगभग 25 से 30 प्रतिशत नवजात शिशुओं की मृत्यु जन्म के समय सांस न ले पाने यानी प्रसवकालीन श्वास अवरोध के कारण होती है। इसी को कम करने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि मां के पेट में बच्चे को ऑक्सीजन और पोषण प्लेसेंटा के जरिए मिलता है। जब बच्चा गर्भ से बाहर दूसरे वातावरण में आता है तो पहले एक मिनट में उसका सांस लेना अति आवश्यक है। पहले मिनट में सांस न लेने पर मस्तिष्क में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है, जिससे मस्तिष्क और हृदय को नुकसान पहुंचता है और बच्चा गंभीर स्थिति में चला जाता है। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान गर्भ जल का कम या ज्यादा होना और गर्भवती को अत्यधिक रक्तस्राव होने पर नवजात को सांस लेने में कठिनाई आ सकती है। ऐसे नवजात शिशुओं को नवजात पुनर्जीवन तकनीक से बचाया जा सकता है। कार्यशाला में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को इस तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया। प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने कार्यशाला काे उपयोगी बताया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed