फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Both uncles accused of murdering nephew in land dispute arrested in Nanakmatta Udham singh nagar

Uttarakhand News: जमीनी विवाद में भतीजे की हत्या के आरोपी दोनों चाचा गिरफ्तार, घर में घुसकर किया था हमला

Mon, 26 Aug 2024 10:26 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 26 Aug 2024 10:26 AM IST
सार

ऊधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता में जमीनी विवाद में भतीजे की हत्या करने वाले दोनों चाचाओं को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Both uncles accused of murdering nephew in land dispute arrested in Nanakmatta Udham singh nagar
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

नानकमत्ता में जमीनी विवाद में भतीजे की हत्या करने वाले दोनों चाचाओं को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रामपुरी चाकू और डंडा बरामद किया है। कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

रविवार को सीओ सितारगंज बीएस चौहान ने नानकमत्ता थाना परिसर में हत्याकांड का खुलासा किया। बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे चैतुवाखेड़ा निवासी स्वरूप सिंह ने सूचना दी कि जमीनी विवाद के चलते उसके छोटे भाई मलकीत सिंह और मिल्खा सिंह ने घर में घुसकर उनके बेटे बलविंदर सिंह व बंटी सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur: अस्थायी मदरसे में बच्चियों से यौन शोषण की जांच करेंगी SIT, 18 सदस्यीय टीम गठित; जानें क्या बोले SSP

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को खटीमा उप जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सक ने बलविंदर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बंटी को हल्द्वानी रेफर किया गया। घटना के बाद दोनों हत्यारोपी फरार हो गए।

रविवार को खटीमा कोतवाल प्रकाश सिंह दानू, नानकमत्ता थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव, झनकईया थानाध्यक्ष अनिल जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपियों को ग्राम देवीपुर से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रामपुरी चाकू व डंडा बरामद किया है। बताया कि मलकीत पर पहले भी अवैध हथियार के दो मामलों सहित तीन केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed